मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

बेंगलुरु VS पंजाब, जीत मिली तो प्लेऑफ में नहीं तो बाहर का टिकट पक्का

प्रकाशित: May 13, 2022 22:56रिपोर्ट: Navtej TV

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2022 का 60वां मुकाबला शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए आज का मैच ​करो या मरो मुकाबले से कम नहीं है क्योंकि एक हार दोनों टीमों को अंतिम चार में जाने से रोक देगाी। RCB ने 12 मुकाबलों में इस टीम ने 7 मैच जीते हैं और पंजाब ने 11 मुकाबलों में पांच जीत हासिल की है।

नमाज पढ़ने पर लगाएं रोक, हिंदू संगठनों ने दायर की याचिका!

दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं लेकिन आज के मैच में जिस टीम को जीत मिलेगी उसका आगे का सफर आसान हो जाएगा। बेंगलुरु दोनों मुकाबले जीत लेती है तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच सकती है। कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बल्ला चल रहा है कि लेकिन विराट का बुरा दौर खत्म होता नहीं दिख रहा है। आखिरी मुकाबले में पंजाब को राजस्थान के खिलाफ हार मिली थी।

हर सीजन में देखा गया है कि कुछ बेहद कड़े मैच जीतने वाली यह टीम आसान से मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है। बैंगलोर अपने लय में लौट रही है और टीम ने अपने पिछले दो मुकाबलों में लगातार जीत हासिल करके अंतिम चार में अपनी जगह बनाने का संकेत दे दिया है। पिछले दो मैचों में बैंगलोर ने हैदराबाद और चेन्नई को हराया है।


संभावित प्लेइंग इलेवन -

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक , महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल,जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा