5.9 की तीव्रता के साथ नेपाल में आया भूकंप तो कांप उठी धरती
नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार दोपर 03 बजकर 07 मिनट पर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर नापी गई भूकंप की तीव्रता 5.9 रही जिससे लोग बाग-डर की वजह से घरों से बाहर निकाल आए।
Bjp सरकार Gehlot सरकार को दिखाने लगी आइना

जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र सिन्धुपाल चौक जिले में चीन-नेपाल सीमा के पास रहा। अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने नेपाल को हिलाकर रख दिया था. जिसमें लगभग 9 हजार लोग मारे गए थे और लगभग 22,000 लोग घायल हुए थे. इस विनाशकारी भूकंप के कारण नेपाल में 8 लाख से अधिक घर और विधालय भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

बता दें कि पिछले महीने भारत में 35 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. दरअसल, 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 35 बार भूकंप आया जिसमें भूकंप की तीव्रता 1.7 से 2.6 रही. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 बार, लद्दाख में 4 बार, अरुणाचल में 2 बार, असम में 3 बार, गुजरात में 2 बार, हिमाचल में 2 बार, जम्मू कश्मीर में 3, मणिपुर में 3 बार, मेघालय पंजाब राजस्थान और उत्तराखंड में 1-1 बार और अंडमान में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।





