मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

मरने के बाद भी इस ​सुपरस्टार ने जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल

प्रकाशित: Nov 02, 2021 17:02रिपोर्ट: Navtej TV
हम सब को लगता है कि सिनेमा में जो दिखाया जाता है वह हकीकत से बहुत अलग होता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्मी दुनिया में नहीं हकीकत में लोगों के दिलों पर राज करता था। जी हां हम बात कर रहे साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार उर्फ 'अप्पू' जिनका हाल ही में अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण 46 साल की उम्र में निधन हो गया था।

पुनित का फिल्मी करियर भी बहुत शानदार रहा है और महज 10 साल की उम्र में उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था और उनका अभियन तो आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। पुनीत की इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पुनीत के निधन से उनके फैंस अभी भी सदमे में हैं और उनको यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा नेक दिल इंशान उनको इतनी कम उम्र में छोड़कर चल जाएगा।

हालांकि पुनीत फिल्मी दुनिया के अलावा आम जनता के ​रियल हिरो से कम नहीं था। पुनीत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन उनके द्वारा डोनेट की गई आंखों की मदद से 4 लोगों को रोशनी मिली है जो सारी उम्र पुनीत को याद रखेंगे। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।

पुनीत अपनी कमाई का कई ज्यादा हिस्सा दान किया करते थे इसी वजह से लोगों का दिल जीत रखा था। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पुनीत लगभग 25 से ज्यादा अनाथालय, 12 मुफ्त स्कूल, 15 वृद्धाश्रम, 15 गोशालाओं का संचालन उनके सहयोग से चलाया जा रहा था। पुनीत जैसे बहुत कम स्टार होते है जो इस तरह का काम करते है नवतेज परिवार भी ऐसे रियल हिरो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता है।