हिन्दू महासभा ने लुलु मॉल को बताया लव जिहाद का नया अड्डा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हिन्दू महासभा ने धमकी दी है कि अगर मॉल में दोबारा नमाज पढ़ी जाएगी वो भी वहां सुंदरकांड का पाठ करेंगे, उन्होंने लुलु मॉल को लव जिहाद का नया अड्डा बताया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले लखनऊ को उसका सबसे बड़ा मॉल दिया था. बड़े ही जोर-शोर से लुलु मॉल का उद्घाटन किया गया. लुलु मॉल 2.2 मिलियन वर्ग फुट में बना है. मॉल में 15 रेस्तरां और कैफे हैं. 25 ब्रांड आउटलेट के साथ फूड कोर्ट भी हैं, जिसमें 1600 लोग एक साथ बैठ सकते हैं.
इसके अलावा यहां 11 स्क्रीन वाला पीवीआर सुपरप्लेक्स भी जल्द ही शुरू होगा. 22 लाख वर्ग क्षेत्र में फैले इस मॉल में कई अंतराष्ट्रीय और स्वदेशी ब्रांड मौजूद हैं। इस तरह का अनोखा मॉल अभी तक भारत में नहीं बना है। यहीं नहीं इस मॉल में एक साथ पचास हजार लोग शॉपिंग कर सकते हैं।

जिस भव्य मॉल की लोग तारिफे कर रहे है वो इतनी जल्दी विवादों के घेरे में भी खड़ा हो जाएगा, दरअसल इस मॉल का एक वायरल वीडियो हुआ जिसमें 6 से 7 लोग जमीन पर बैठ नमाज अदा कर रहे हैं. जब से ये वीडियो वायरल हुआ है, सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कोई मॉल में धार्मिक गतिविधियों में कैसे शामिल हो सकता है. इस पर लुलु मॉल की तरफ से सफाई आई है. कहा गया है कि हमे इस वीडियो का कोई अंदाजा नहीं है. हम उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं.
मैं मसीहा पैगम्बर को जन्म दूंगी बोलकर Rakhi Sawant आई ट्रोलर्स के निशाने पर!
मॉल के अंदर हम इस बात की इजाजत बिल्कुल नहीं देते हैं. ऐसे में हिंदू संगठनों ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है. संगठन नेता शिशिर चतुर्वेदी कहते हैं कि लुलु मॉल अब अपना असली रंग दिखा रहा है. ये मॉल पहले से ही इसी तरह के कारनामों के लिए चर्चा में रहा है. चतुर्वेदी ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने की मनाही है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मॉल में एक खास धर्म के लोगों को ही नौकरी दी जा रही है। शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो मॉल में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। यहीं नहीं हिंदू महासभा ने हर उस मॉल पर कार्रवाई की मांग की है जिसे मस्जिद की तरह इस्तेमाल करने का प्रयास हो रहा है. अभी तक इस पूरे विवाद पर यूपी सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है


