मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर लगाया एक और गंभीर आरोप

प्रकाशित: Nov 08, 2021 16:17रिपोर्ट: Navtej TV
आर्यन खान ड्रग केस मामले के बाद से हर दिन नये खुलासे हो रहे है और इस मामले में महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। समीर वानखेड़े बनाम नवाब मलिक के बीच हर दिन नये—नये खुलासे हो रहे हैं और नवाब मलिक ने इस बार वानखेड़े की साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर पर ड्रग व्यापार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कुछ सबूत भी पेश किए हैं।

नवाब मलिक ने ट्विटर पर सबूत पेश करते हुए लिखा है- ' वानखेड़े, क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग के व्यापार में शामिल है? तुम्हें जवाब जरूर देना चाहिए। यह मामला पुणे हाईकोर्ट में लंबित है।
मलिक ने आर्यन खान ड्रग मामले को पूरी तरह से फिरौती और अपहरण का बताया था उन्होंने कहा था कि समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के बेटे से फिरौती वसूलने के लिए यह साजिश रची थी। आर्यन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस भी मलिक पर नये खुलासे करने की धमकी दे चुके है और कहा था कि दिवाली बाद बहुत बड़ा धमाका होगा।
मलिक शुरू से हीआर्यन मामले को लेकर काफी गंभीर है उन्होंने कहा कि शाहरुख खान को धमकियां दी जा रही हैं कि अगर नवाब मलिक ने बोलना बंद नहीं किया तो उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। मलिक ने कहा कि शाहरुख को डरने की जरूरत नहीं है। इस मामले को बढ़ता देख इस केस से वानखेड़े से को अलग कर दिया है और उनको लेकर जो आरोप लगाये गये है उनकी जांच होने की संभावना बढ़ती दिख रही है। यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि ड्रग्स का कारोबार मुबंई में सबसे ज्यादा होता है और इसके तार विदेशों से जुडे हुए है।