मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

ढोंगी बाबा के आश्रम से 11 शव बरामद, चेले देते थे मल-मूत्र खाने की सलाह!

प्रकाशित: May 19, 2022 17:44रिपोर्ट: Navtej TV

ढोंगी फर्जी बाबाओं द्वारा लोगों का ऊल्लू बनाकर पैंसे एठने भारत में अक्सर ऐसा सुनने में आता रहा है लेकिन थाईलैंड से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे, थाइलैंड में पुलिस ने एक ऐसे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है जो अपने अनुयायियों को कहता था कि वो अपना मूत्र पीएं और मल खाएं. ऐसा करने से वो बीमारियों से बचे रहेंगे, इस ढोंगी बाबा का नाम थावी नानरा है और इसकी उम्र है 75 साल इसे पुलिस ने थाइलैंड के छैयाफुम से गिरफ्तार किया है.

ज्ञानवापी के नाम पर BJP मुद्दों से भटकाने के लिए फैला रही है नफरत!

ये बाबा छैयाफुम के एक जंगल में रह रहा था, पुलिस को फर्जी बाबा के आश्रम से कुल 11 लाशें भी मिली हैं. पुलिस ने ये कार्रवाई एक खुफिया शिकायत के आधार पर की है. जिस शख्स ने उन्हें इस घिनौने बाबा के बारे में बताया, उसकी मां को बाबा और उसके अनुयायियों ने आश्रम में बंधक बना रखा है और घर नहीं जाने दे रहे हैं. थावी नानरा का ये तथाकथित आश्रम जंगल के अंदर कैंप बनाकर चल रहा था, मुताबिक ढोंगी बाबा अपने अनुयायियों को यूरिन पिलाता था और मल खाने के लिए कहता था. थावी नानरा खुद को सभी धर्मों का पिता होने का दावा करता था.

​​​​​​​

ढोंगी नानरा की अनुयायी बन चुकी एक 80 साल की महिला की बेटी ने इस बात की पुष्टि की है कि वो अपने फॉलोअर्स को पेशाब पीने के लिए कहता था और वे कफ और मल का भी सेवन करते थे. इन लोगों का मानना था, इससे उन्हें किसी तरह की शारीरिक दिक्कत नहीं होती और वे बीमारियों से बचे रहते हैं, पुलिस ने बाबा के कैंपसाइट पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया, पुलिस को बाबा के खिलाफ कई गंभीर सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर उसे जेल भेजा गया है।