12 साल के लड़के का गैंगरेप, अधमरी हालत में छोड़ गए दरिंदे
महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं अभी रूकने का नहीं ले रही है और देश की राजधानी में एक ऐसी घटना हुई जिससे पूरा देश शर्मसार हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली में एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने सामूहिक कुकर्म किया है और इसके बाद हैवानों ने उसकी बेरहमी से पिटाई करके उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इसकी वजह से वह लड़का बूरी तरह से जख्मी हो गया। पीड़ित का दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस घटना में लड़के का रिश्तेदार का हाथ बताया जा रहा है जो रिश्ते में उसका चचेरा भाई है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। नाबालिग लड़के के साथ 4 लोगों ने रेप किया और डंडों से पीटकर चले गए।
Ankita के हत्यारे का अय्याशी भरा Resort, Bulldozer चलाकर BJP ने पार्टी से निकाला
पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पूछताछ कर रही है। परिवार ने बदनामी के डर से इस घटना के बारे में नहीं बताया लेकिनबच्चे की मां ने कहा कि 18 सितंबर को उसके बेटे को तीन दोस्तों ने शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

आरोपी पड़ोसी और दोस्त हैं और सभी नाबालिग है। इस घटना के बाद सभी लोग हैरान है कि इस उम्र में इस प्रकार की घटना को अंजाम देना समाज के लिए अच्छी खबर नहीं है। दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में पुलिस से पूरी जानकारी मांगी है और आरोपियों पर कार्यवाही के आदेश दिए है।





