मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
बीकानेर संभाग

राजस्थान की बड़ी खबरें: पायलट दिल्ली में तो शेखावत की गिरफ्तारी पर लगी रोक

प्रकाशित: Apr 13, 2023 18:12रिपोर्ट: Navtej TV

रियांबड़ी, नागौर
पंचायत कि कार्यशैली पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप
नागौर के रियाँबड़ी में पंचायत कि कार्यशेली पर ग्रामीणों ने आरोप लगाए.ग्रामीणों का कहना है पंचायत में एसडीएम कोर्ट से स्थगन ऑर्डर के बावजूद गैर मुमकिन सड़क, गैर मुमकिन बेरा व चाही की जमीन पर घोटाला करते हुए पंचायत ने आवासीय भूमि के पट्टे जारी कर दिए हैं.इससे साफ पता चलता है कि सरकारी अधिकारी कितनी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

जोधपुर
समुदाय में हुई पत्थरबाजी
जोधपुर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 14 सेक्टर विजय गार्डन के सामने आपस में 2 समुदाय के लोग हुए आमने-सामने.बीच सड़क पर की पत्थरबाजी और आपस में चलाएं लाठी .पुलिस प्रशासन ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

भरतपुर
पुलिस पर किया पथराव
भरतपुर जिले के नदबई के बैलारा चौराहे पर डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का प्रकरण.पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ा..लेकिन दोबारा पुलिस पर हुआ पथराव...चौराहे पर लोगों ने जाम लगा दिया और उसके बाद टायरों में आग लगाकर विरोध किया

खेड़ली,अलवर
मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान,
अलवर जिले के खेड़ली के समोची रेल्वे फाटक के पास एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महच्त्या कर ली..मृतक आया था अपने ससुराल.आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची..पुलिस कर रही मामले की जांच

बानसूर
पंचायत समिति में हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम
बानसूर के पंचायत समिति सभागार में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ..जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने आमजन की जन समस्याओं को सुना और मौके पर ही सम्बन्धित विभागो की निस्तारण करने के निर्देश दिए

UP STF ने 5 लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

हनुमानगढ़
जिला कलेक्टर ने कि जनसुनवाई
हनुमानगढ़ में रावतसर के वीसी हाल में जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ने जन सुनवाई की .इस दौरान जिला कलेक्टर ने आये हुए सभी परिवादों को मोके पर ही निस्तारण कर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.जनसुनवाई के मौके पर ओबीसी वित्त आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने भी मौजुद रहें

मकराना,नागौर
उपखंड अधिकारी ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
मकराना में उपखंड अधिकारी जेपी बैरवा द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया.जिसमें भारी अनियमिताएं पाए जाने पर उपखंड अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की..मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए

श्रीगंगानगर
आरएलपी का अनिश्चितकालीन धरना जारी
श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे आरएलपी का 83 वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी.पंचायत भवन में आगजनी की घटना के लापरवाह कर्मियों को पंचायत से हटाने व विभिन्न मांगो के लेकर धरना जारी

किशनगढ़,अजमेर
अंबेडकर जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
किशनगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भीम सेना की ओर से यज्ञ नारायण राजकीय जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में भीम सेना के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं और आमजन ने रक्तदान कर ज़रुरतमंद का जीवन बचाने के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें

बहरोड़,अलवर
अहीर रेजिमेंट को लेकर जन जागृति सम्मेलन
बहरोड़ में 16अप्रैल को अहीर रेजिमेंट को लेकर होगा विशाल ही जन जागृति सम्मेलन का आयोजन होगा.इस दौरान कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव ने कहा -कि हर समाज का हक है अपनी बात रखने का. अहिर समाज के युवा देश में हर जगह अपनी जान की परवाह किए बगैर सेवाएं दे रहे हैं ..इसलिए यादव समाज अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहे हैं

जयपुर
एनआरआई क्लब-21का निर्माणल जल्द होगा शुरू
जयपुर में प्रदेश के 'एनआरआई क्लब- 21' का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. इसके लिए लगभग 30 करोड़ रुपए की प्रशासनिक, वित्तीय तथा तकनीकी स्वीकृति भी जारी कर दी गई है.उन्होंने कहा कि लगभग 700 लोगों ने क्लब की मेंबरशिप के लिए आवेदन किया था, जिससे मंडल को लगभग 25करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है


चित्तौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ मे मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बीमारियों से मरीजों की संख्या में दोगुनी वृद्धि देखी जा रही है.जिसके कारण जिले के राजकीय श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में मरीज पहुंच रहे हैं.चिकित्सालय प्रशासन भी मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहा है l

खेड़ली,अलवर
खड़ी बोलेरो मे लगी आग
अलवर जिले के खेड़ली के अनाज मंडी के घर में खडी बोलेरो गाड़ी में शार्ट सर्किट से आग लग गई लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास .बड़ा हादसा होने से टला

डूँगरपुर
जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
डूंगरपुर जिले के निजी चिकित्सालय द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीव योजना में कोविड-19 की रिफंड राशि नहीं देने पर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया..राज्य सरकार के आदेश के तहत कोविड-19 में हॉस्पिटल द्वारा ली गईं राशि रिफंड करने के आदेश दिए गए.

कोटपूतली
पुलिस ने शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
कोटपूतली में पनियाला थाना पुलिस ने लग्जरी गाड़ी में अवैध रूप से तस्करी कर ले जाई जा रही शराब पकड़ी है.पुलिस ने इस मामले में 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर शराब की 54 पेटी जब्त की है. पुलिस कर रही मामले की जांच

Gehlot Ji के दोनों हाथों में लड्डू- PM Modi | Latest News | Rajasthan | Vande Bharat Express

झालावाड़
क्रिकेट एकेडमी चलाने वाले लोगों को नोटिस
झालावाड़ के न्यू ब्लॉक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रवीण शर्मा क्रिकेट ग्राउंड पर लंबे समय से चल रही खेल प्रकोष्ठी.क्रिकेट एकेडमी को आला अधिकारियों के निर्देश के बाद स्कूल प्रशासन ने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सीजी कर दिया..

रियांबड़ी, नागौर
पेड़ से टकराकर कार गिरी खाई में
नागौर के रियाँबड़ी में थांवला के बाईपास नेशनल हाईवे रोड पर कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई..हादसे के बाद कार में सवार लोग नहीं मिले...पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

डीडवाना, नागौर
अपहरण मामले का 14घंटे में हुआ पर्दाफाश
डीडवाना के ग्राम शेरानी आबाद से दिनदहाड़े अपहरण किए गए एक युवक को पुलिस ने सजगता से कार्रवाई कर सकुशल बचा लिया..फर्जीसीबीआई अफसर बनकर 4बदमाशों ने किया था युवक का अपहरण.मांगे थे 70लाख रुपए.पुलिस कर रही पुछताछ


राजसमंद
अस्पताल में गंदगी का अंबार
राजसमंद में R. K जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में स्वच्छ भारत मिशन दम तोड़ रहा है. अस्पताल में चारो तरफ गंदगी फैली हुई देखी जा सकती है... दोनों अस्पताल मिलाकर सफाई के नाम पर प्रति महीने लाखों रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद भी यह स्थिति है।

जयपुर
विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह हुआ आयोजित
जयपुर में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित हुआ.राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने युवा चिकित्सकों से आह्वान किया है कि वे प्रदेश के पिछड़े इलाकों, गांवों, आदिवासी चिकित्सकीय सेवाओं को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाएं।

बीकानेर
रोजगार मेले का होगा आयोजन
बीकानेर में रेलवे ऑडिटोरियम मे होगा रोजगार मेले का आयोजन. इस मेले मे कुल 1652 युवाओ को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगें.इसमें 22 नियुक्ति पत्र विभिन्न बैंको, पोस्ट ऑफिस तथा अन्य केंद्रीय विभाग से सम्बंधित नियुक्ति पत्र शामिल है

रियांबड़ी,नागौर
जन सुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रियाँबड़ी में पंचायत समिति परिसर में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई जन अभाव अभियोग निराकरण समिति सदस्य जगदीश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ.. जनसुनवाई में कुल 31 प्रकरण प्राप्त हुए