13 साल की नाबालिग से 80 लोगों ने किया दुष्कर्म, बार-बार होती रही दरिंदगी!
आये दिन किसी ना किसी महिला या नाबालिग बच्ची के साथ होने वाली बलात्कार की घटनाएं दिल को दर्द से भर देती है और सोचने पर मजबूर कर देती है कि कब तक मासूम दरिंदगी का शिकार होती रहेगी, आंध्र प्रदेश से आई दिल दहला देने वाली इस खबर ने सबकों हिलाकर रख दिया है, जहां एक नाबालिग के साथ 80 दरिदों ने दुष्कर्म किया और इस वहशियाना हरकत का सिलसिला 8 महीने तक जारी रहा, यहीं नहीं पीडिता को देह व्यापार में धकेला गया, आंध्र प्रदेश की गुंटूर पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की को बरामद किया है, जांच में पत्ता चला कि आठ महीने के दौरान 80 से अधिक पुरुषों द्वारा बच्ची से बलात्कार किया गया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार 19 अप्रैल को बी.टेक के एक छात्र सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अपराध में शामिल 80 लोगों को भी गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जो फरार हैं।

13 वर्षीय नाबालिग को एक महिला सवर्ण कुमारी ने गोद लिया था, जिसने जून 2021 में कोविड -19 महामारी के दौरान एक अस्पताल में अपनी मां से दोस्ती की थी, लड़की की मां की कोविड -19 के कारण मृत्यु हो गई थी, और लड़की को महिला सवर्ण कुमारी अपने साथ ले गई। अगस्त 2021 में लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद मुख्य आरोपी महिला सवर्ण कुमारी की पहचान की गई।
Loudspeaker Controversy के बीच AMU गेट पर पढ़ी Hanuman Chalisa !
13 साल की बच्ची को देह व्यापार के धंधे में इस्तेमाल करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालय में भेज दिया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुप्रजा ने कहा कि पुलिस ने जो 80 आरोपी है उनमें से 35 दलाल हैं और बाकी ग्राहक हैं। लड़की की उम्र और स्थिति का फायदा उठाकर, कई गिरोहों ने लड़की को खरीद लिया और उसे जुड़वां तेलुगु राज्यों में कई जगहों पर ले गए और वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया, वहीं नाबालिग के साथ इस घिनौनी वारदात के बाद पुलिस पर भी सवालियां निशान खड़े हो रहे है।





