मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
बीकानेर संभाग

एक क्लिक में पढ़े पूरा राजस्थान

प्रकाशित: Apr 18, 2023 18:32रिपोर्ट: Navtej TV

रियाँबड़ी,नागौर
भाजपा मण्डल ने किया बैठक का आयोजन
नागौर के रियाँबड़ी गांव जसनगर में कांग्रेस सरकार के कुशासन के विरोध में बीजेपी निकालेगी जन आक्रोश रैली .इस दौरान भाजपा मण्डल ने किया बैठक का आयोजन..वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मदनलाल बालोटिया ने कार्यकर्ताओ को कहा कि से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रेली में भाग ले

रोहिडा,सिरोही
मिठाई दुकान पर होगी न्यायिक कार्रवाई
सिरोही के रोहिडा में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह ने 120 नमूने लिये थे. जिसमें से 8 नमूने अनसेफ पाए गए...31 नमूनों की जांच रिपोर्ट लैब से आनी बाकी..चंपालाल मिठाई वाले नमकीन का नमूना अनसेफ पाया गया..

बहरोड़ ,अलवर
किसानों का शिष्टमंडल पहुंचा अलवर
बहरोड़ ,मुंडावर के सोडावास व आसपास क्षेत्र के गांवो से किसान, युवा वर्ग यमुना नहर से पानी मुंडावर उपखंड में लाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के पास पहुंचा..इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा की किसानो के हक का कार्य जयपुर जाकर तुरंत घोषणा करवाने का आश्वासन दिया

सीकर
श्री मित्र भारत समाज संस्थान ने किया सम्मान समारोह
सीकर में श्री मित्र भारत समाज संस्थान ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों का किया सम्मान. पुलिस सेवा में पुलिस अधीक्षक गिरधारीलाल शर्मा,समाज सेवा में ओमप्रकाश शर्मा व पत्रकारिता क्षेत्र में रमेश शर्मा का किया सम्मान...प्रदेश अध्यक्ष ओपी कटारिया मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में रहें मौजूद

Congress के दूसरे दिन भी वन 2 वन संवाद जारी

मांडल ,भीलवाड़ा
संत शिरोमणि सेन महाराज की मनाई जयंती
भीलवाड़ा के मांडल में संत शिरोमणि सेन महाराज की 723 वी जयंती मनाई गई..इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई..साथ ही समाज की प्रतिभाबान छात्र छात्राओं के साथ सीनियर सिटीजन लोगो का सम्मान किया गया

सीकर
राठौड़ के जन्मदिवस पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
सीकर में भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवन पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन..शेखावाटी विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने किया आयोजन..रक्तदान को बताया महादान..

सीकर
राष्ट्रीय लोक अदालतो का होगा आयोजन
सीकर में 13 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालतो का आयोजन..राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालते .अदालत में राजस्व फौजदारी व अन्य कई मामलों के होंगे निपटारे

Atique-Asad के परिवार में बचे लोगों की आपराधिक कुंडली

उदयपुर
सरपंच संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
उदयपुर के भींडर में राजस्थान सरपंच संघ के आह्वान पर एसडीएम मोनिका जाखड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा .11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की..15 दिन की समय अवधि में जारी करें सरपंचों की मांग.प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत को भी सौंपा ज्ञापन

रामगढ़ ,अलवर
दलितों की जमीन पर हुआ अवैध कब्जा
अलवर के रामगढ के रघुनाथगढ़ गांव में दबंगों ने सरकार द्वारा अलॉट की गई खातेदारी जमीन पर किया अवैध कब्जा..एससी एसटी एक्ट व 183 सीए के तहत कराया मुकदमा दर्ज .दलित समाज के लोग पहुंचे तहसीलदार के पास.

बिसाऊ, झुंझुनु
रोडवेज बस और दमकल में हुई भीषण टक्कर
झुंझुनु के बिसाऊ में स्लीपर फैक्ट्री के पास रोडवेज बस दमकल गाड़ी में हुई भिड़ंत.दो लोगों की,2 लोग हुए घायल. घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती..पुलिस कर रही मामलें की जांच


शाहपुरा,भीलवाड़ा
नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा के शाहपुरा में धार्मिक स्थान पर दर्शन करने आई नाबालिग से गैंगरेप..24घंटे में ही पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार..पुलिस कर रही मामलें की जांच

श्रीगंगानगर
विधायक गौड़ ने कार्यों का किया शिलान्यास
श्रीगंगानगर में विधायक राजकुमार गौड़ ने ग्रामीण क्षेत्र में किया विकास कार्यों का शिलान्यास .क्षेत्रवासियों ने किया विधायक गौड का माल्यार्पण कर अभिनंदन..इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सरपंच अनीता विनोद ताखर, रणजीत सिंह झझरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहें उपस्थित

हिम्मत है तो CM Gehlot अपने मंत्री को गिरफ्तार करके दिखाए

श्रीगंगानगर
राठौड़ के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
श्रीगंगानगर में राजस्थान बीजेपी प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन.98लोगों ने किया रक्तदान.राजेंद्र राठौड़ ने रक्तदान शिविर में वीडियो कॉल के जरिए जुड़कर कैंप का लिया जायजा

चित्तौड़गढ़
पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर में हुआ विस्फोट
चित्तौड़गढ़ के ओछड़ी टोल नाके पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर में विस्फोट के बाद लगी आग.हादसे में झूलसे 4लोग..पुलिस कर रही मामले की जांच

श्रीगंगानगर
किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
श्रीगंगानगर के पदमपुर में किसानों की समस्याएं हल करने की मांग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने SDM ऑफिस पर किया प्रदर्शन..किसानों के हित के लिए जगह-जगह किए जाएगें प्रदर्शन .फसलों कि खरीद नहीं हुई शुरू