नाइटक्लब की मस्ती में हो गई 21 लड़के-लड़कियों की दर्दनाक मौत!
दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 21 स्टूडेंट्स के शव एक नाइटक्लब से मिले है, जिसकी उम्र महज 13-17 साल के करीब है, घटना के बाद से शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है, सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है आखिर इन मासूमों ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो इन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया गया, तो आखिर क्या है इन मासूम की मौत का राज!
महिला ने Condom में सुई चुभाई तो कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा।
दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सीनरी पार्क के पास एक नाइटक्लाब में 21 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। 8 लड़कियों और 13 लड़कों के शव मिले हैं। 17 शव क्लब के अंदर से मिले। 4 बच्चों की मौत इलाज के दौरान हो गई। मारे गए बच्चे हाई स्कूल एग्जाम खत्म होने का जश्न मनाने के लिए क्लब गए हुए थे. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. एक पुलिस ऑफिसर के मुताबिक, मारे गए बच्चों के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं. घटना में मारे गए स्टूडेंट्स की उम्र 13-17 साल बताई जा रही है.
ब्रिगेडियर थेम्बिंकोसी किनाना ने कहा कि मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन से लगता है कि मौत जहर की वजह से हुई है। हम ये भी मानकर चल रहे हैं कि- हो सकता है किसी वजह से यहां भगदड़ मच गई हो, जिसमें स्टूडेंट्स की मौत हो गई।

वहीं जर्मनी में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा- 18 साल से कम उम्र के 21 स्टूडेंट्स की मौत से स्तब्ध हूं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की अगर माने तो नाइट क्लब में शव ऐसे पड़े थे जैसे वो एकदम जमीन पर गिर गए हो, इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की मौत एक बड़ा चिंता का विषय है, ये तो जांच के बाद ही पत्ता लग पाएगा कि इनकी मौत की वजह का क्या रही,।





