प्रेमिका के जाल में फंसे तीन आशिक, चौथे प्रेमी के साथ हुई फरार
प्रेम जाल में लड़कियों के फंसने की खबर तो बहुत बार सुनने को मिलती है लेकिन लड़कों के प्रेम जाल में फंसने की खबर बहुत कम बार देखने को मिलती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने 3 लड़कों को पहले अपने प्यार में फंसाया उसके बाद वह चौथे प्रेमी के साथ फरार हो गई।
लड़की ने एक लड़के से शादी कर ली तो उसके पहले के तीन आशिक लड़के परिजनों के साथ थाने में गुहार लगाई है। प्रेमिका की बेवफाई से आहत 3 आशिक एक साथ थाने गए तो पुलिस भी हैरान हो गई। इसके बाद उन्होंने प्रेमिका की कहानी बताई तो पुलिस भी हैरान हो गई। इसके बाद लड़की के बारे में पता लगाया गया तो हैरान करने वाले खुलासे हुए।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें
पुलिस ने लड़की का सीडीआर निकाला तो पता चला कि लड़की एक साथ तीन लड़कों से बात करती थी और सबको शादी का सपना दिखा रही थी। लेकिन 3 लड़कों से वादा करके उसने चौथे प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली।





