मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

3 पतियों से नहीं भरा मन तो 32 साल की दुल्हन 16 के साल की पति को ले भागी

प्रकाशित: May 27, 2022 21:02रिपोर्ट: Navtej TV

इंसान जीवन में एक शादी करने का सपना देखता है लेकिन कई बार ऐसी घटना हो जाती है जिसके कारण उसे दूसरी शादी करनी पड़ती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि इंसान एक शादी से खुश नहीं है तो वह दूसरी शादी करता है लेकिन पहली बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें 30 की उम्र में एक महिला ने 3 लोगों से शादी कर ली है।

Ajmer दरगाह में मिले Hindu स्वास्तिक के निशान, सर्वे की उठी मांग!

यह घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली इलाके की बताई जा रही है जहां 32 साल की महिला 16 साल के नाबालिग लड़के से शादी करके भाग गई। जब पिता को इसकी जानकारी मिली तो वह अपने बेटे की तलाश में शहर दर शहर भटक रहा है और उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है।

पिता ने बताया क 12वीं में पढ़ने वाले बेटे की शादी सरपंच के आदेश पर 32 साल की महिला के साथ कर दी गई है। शादी के दौरान वह यहां नहीं था और नाबालिग बेटे की उम्र महज 16 साल है। जिस महिला के साथ उसकी शादी हुई है वह पहले से शादिशुदा है।


बेटे को लेकर भागी महिला की शादी 7 साल पहले पहली शादी हुई थी लेकिन 1 साल तक ससुराल में रहने के बाद महिला ने तलाक ले दिया। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी और फिर उसने दूसरी शादी उत्तर प्रदेश की थी लेकिन वहां भी उसकी पति के साथ नहीं बनी और वापस घर आ गई।

इसके बाद महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले आधी उम्र के एक लड़के से शादी की मांग पर अड़ गई तो सरपंच ने दोनों की शादी करवा दी। ग्राम पंचायत में लोगों की मौजूदगी में शादी की लेकिन वह 5 दिन बाद नाबालिग पति को लेकर भाग गई।