मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

जयपुर में 35 वर्षिय महिला का 5 लोगों ने किया गैंगरेप

प्रकाशित: Aug 26, 2022 22:12रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर में अपराधी बैखोफ हो गए है और इसी वजह से पुलिस स्टेशन के पास महिला से रेप की घटना ने सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। यह घटना जयपुर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है जहां ऑटो ड्राइवर ने अपने साथियों संग मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया।

महिला अपने पति के साथ बुधवार रात ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आई थी लेकिन ट्रेन छूटने के कारण वह स्टेशन पर रूक गई। वही इस दौरान अपने पति को स्टेशन पर छोड़कर खाना लेने बाहर निकली तो ऑटो ड्राइवर उसे अपने 4 दोस्तों के साथ पटरियों पर ले गया।

2025 में प्यास से तड़पने लगेंगे अरबों लोग!

इसके बाद ऑटो ड्राइवर और उसके साथी रातभर महिला से दरिंदगी करते रहे और यह जगह जीआरपी थाने से महज 500 मीटर दूर है। महिला बदहवास हो गई तब दरिंदे वहां से फरार हो गए और महिला पति के पास आई तो पति उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा।


महिला का मेडिकल कराया गया है और पीड़िता ने बताया कि ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया और उससे 5 हजार रुपए भी लूट लिए। महिला करणी बिहार इलाके की रहने वाली है जो त्रिपुरा जा रही थी।