मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

IPL के इस सीजन में मिले 5 फ्यूचर स्टार्स:रिंकू सिंह और जायसवाल ने मचाया धमाल

प्रकाशित: May 23, 2023 07:58रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन की टॉप-4 टीम बनी है। इस वजह से यह टीमें प्लेऑफ खेलेगी लेकिन जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है उन टीमों ने 5 ऐसे खिलाड़ी दिए है जो आने वाले समय में भारतीय टीम के स्टार्स बन सकते है।

यंग फ्यूचर स्टार्स
1. रिंकू सिंह
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने तो इस सीजन में ऐसा गदर मचाया की विपक्षी टीम के गेंदबाज भी गेंदबाजी करने से डरने लगे। इस खिलाड़ी ने कई बार अंतिम ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने दम पर मैच जी​तवा दिया। गुजरात के खिलाफ 5 बॉल पर 5 सिक्स लगा कर तो सबको हैरान कर दिया और वह फिनिशर की जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाई। इस सीजन में 474 रन बनाए हैं।

2. यशस्वी जायसवाल
21 साल के यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम का नया विरेंद्र सहवाग बता चुके हैं। यशस्वी ने इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए और एक शतक तो जड़ा लेकिन दूसरा शतक जड़ने से वह चूक गए।

Rajasthan News: कोटखावदा दुर्घटना मामले में 24 घंटे बाद भी F.I.R दर्ज नहीं

3. प्रभसिमरन सिंह, ओपनर
इस सीजन उन्होंने पूरे 14 मैच खेले है और उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है।

4. मयंक मारकंडे
SRH के लेग स्पिनर मयंक मारकंडे ने इस सीजन में तो जबरदस्त कमाल करके दिखाया है। उन्होंने अपनी ही टीम के साथी गेंदबाजी भुवनेश्वर कुमार के बाद मारकंडे ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। 10 मैच में 12 विकेट झटके है।

5. विजयकुमार वैशाख
RCB के तेज गेंदबाज विजय कुमार वैशाख ने 7 मैचों में 9 विकेट झटके है। वैशाख की बाउंसर और यॉर्कर पर बल्लेबाज पानी मांगने लगता है।