मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
अजमेर संभाग

गहलोत सरकार की खाकी का दंबगई अंदाज, होटल कर्मचारियों से की मारपीट

प्रकाशित: Jun 14, 2023 15:58रिपोर्ट: Navtej TV

कहते है इस देश से अंग्रेज तो चले गए लेकिन अपना वीआईपी कल्चर और अफसरशाही यही छोड़ गए, देशभर में रोज ऐसे मामले देखने को मिलते रहते है कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला राजस्थान अजमेर शहर में जहां एक आईपीएस अफसर की विदाई पार्टी में होटल कर्मचारियो और अफसरों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, आपको बतादे राजस्थान सरकार ने कुछ समय पहले आईपीएस अधिकारियो के ट्रांसफर किये थे जिसमे अजमेर सिटी के अंदर तैनात सिटी एडिशनल एसपी सुशील विश्नोई का ट्रांसफर नवगठित जिले गंगापुर सिटी में ओएसडी पद पर किया था जिसकी विदाई पार्टी उन्होंने जयपुर रोड स्थित होटल मकराना राज में रखी थी इस पार्टी में अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त आईएएस अफसर गिरधर भी शामिल थे होटल स्टाफ से किसी बात पर कहासुनी होने के बाद बात मारपीट में बदल गयी

बता दें की मामला 11 जून की रात 2 बजे का था। इसका VIDEO मंगलवार को सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद सरकार ने दोनों अफसरों को सस्पेंड कर दिया है.हालांकि इसमें आईएएस गिरधर अजमेर डेवलपमेंट अथॉरिटी के आयुक्त थे उनके भी इसे शामिल होने की खबरें थी। आईएएस और आईपीएस के साथ गेगल थाने के ASI रुपाराम, कॉन्स्टेबल गौतम, मुकेश यादव, टोंक के कॉन्स्टेबल मुकेश जाट और टोंक जिले में तहसील के कनिष्ठ सहायक हनुमान प्रसाद, टोंक पटवारी नरेंद्र सिंह दहिया को भी सस्पेंड किया गया है।

कुछ दिनों पहले ही आईपीएस अफसर सुशील बिश्नोई काे राज्य सरकार ने ओएसडी बनाया है। इससे पहले वे एडिशनल एसपी सिटी अजमेर के पद पर तैनात थे। रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में उन्हें विदाई पार्टी दी गई। पार्टी के बाद वे होटल में साथ खाना खाने पहुंचे थे। होटल मालिक महेंद्र सिंह ने सुशील बिश्नोई पर आरोप लगाया है कि सुशील बिश्नोई अपने 4-5 साथियों के साथ प्राइवेट गाड़ी में होटल आए थे। होटल के बाहर बनियान में बैठे एक कर्मचारी से पूछा यहां कैसे बैठे हो। उसने कहा- होटल का स्टाफ हूं, सोने जा रहा हूं। इसके बाद आईपीएस ने थप्पड़ मार दिया।

महेंद्र सिंह के अनुसार, रात 2.30 बजे के तकरीबन आईपीएस सुशील कुमार, ASI रुपाराम पुलिसकर्मियों के साथ होटल पर आए उन्होंने होटल कर्मचारियों से मारपीट की इस दौरान वो लाठी डंडों से लैश थे। बता दें की होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सीसीटवी में कैद हो गई थी। जिसके फुटेज होटल मालिक ने पुलिस को भी उपलब्ध करवाया है। सीसीटीवी में आईपीएस सुशील बिश्नोई दोस्त के साथ ही वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी मारपीट करते दिखाई दे रहे थे।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News

होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना से राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर समाज के द्वारा मंगलवार को आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को ज्ञापन दिया गया। समाज के लोगों ने मामले में आईपीएस सुशील बिश्नोई और अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजपूत समाज के द्वारा शिकायत दी गई है। गेगल थाने के पुलिसकर्मियों और आईपीएस अधिकारी पर मारपीट का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रेंज आईजी को जानकारी दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई। अब देखना दिलचस्प होगा की होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आईपीएस सुशील विश्नोई पर सरकार क्या कार्यवाई करती है।