मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस का खेल बिगाड़ने की तैयारी में 3 पार्टियां, जानें इनका पूरा प्लान

प्रकाशित: Mar 14, 2023 23:12रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है और इसी वजह से बीजेपी और कांग्रेस के लिए अलावा अन्य पार्टियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की पंरपरा को बदलने के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर रखी है और इसके लिए वह अपनी पूरी ताकत झोक रही है।

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी इस बार सत्ता विरोधी लहर के सहारे सरकार बनाने के सपने देख रही है लेकिन इस बार इन दोनों ही पार्टियों को सत्ता से बेदखल करने के लिए 3 नई पार्टियों ने राजस्थान में अपना पांव जमाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में दो पार्टियां तो पहले से ही अपना वजूद तलाश रही है और इस लिस्ट में अब आम आदमी पार्टी का नाम भी जुड़ गया है।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP)

सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी रालोपा ने जाट वोट बैंक के सहारे पिछले चुनावों में 3 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही थी। लेकिन इस बार उनका लक्ष्य राजस्थान की लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ना जहां जाट वोट निर्णायक भुमिका में है। अगर ऐसा होता है तो यह भाजपा और कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। हनुमान बेनीवाल नागौर से सांसद हैं और वे लगातार 3 बार विधायक भी रहे। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार रालोपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा और सीटों में भी इजाफा होगा। अगर आने वाले चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस को पूण बहुमत नहीं मिलता है तो दोनों ही दलों को रालोपा से गठबंधन करना पड़ेगा।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM)

देश भर में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में चुनावों में लड़ने वाली ओवैसी की पार्टी ने अब राजस्थान में चुनाव में लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस पार्टी का मुख्य लक्ष्य भरतपुर, अलवर, टोंक और जयपुर की लगभग 10 से 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। ओवैसी ने जहां भी चुनाव लड़ा है उसका नुकसान कांग्रेस को ज्यादा हुआ है बिहार में ऐसा देखा गया है। ओवैसी ने कांग्रेस के पूर्व टिप्टी सीएम पायलट को गुर्जर बहुल सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कहा है। अगर राजस्थन में ओवैसी की पार्टी का खाता खुलता है तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा।

आम आदमी पार्टी (AAP)
देश के सबसे नई पार्टी के रूप में दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बनाकर नए विपक्ष के रूप में उभरी आम आदमी पार्टी का अगला लक्ष्य राजस्थान है। इसी वजह से दोनों राज्यों के सीएम ने जयपुर में विशाल रैली करके इस बात का संकेत दे दिया है कि वह राजस्थान में चुनाव लड़ने जा रही है। सीएम केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा दोनों पार्टियां जनता को बारी—बारी से लूट रही है। लेकिन इस बार उनका यह खेल खत्म होने जा रहा है जनता सब जानती है। दोनों पार्टी जनता की भलाई से ज्यादा सीएम की कुर्सी को लेकर लड़ रही है और जनता उनकी इस लड़ाई को देख रही है। चुनावों के समय जनता उनको जवाब देगी।