मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

PFI के 4 कार्यकर्ताओं के खिलाफ  एटीएस की बड़ी कार्रवाई

प्रकाशित: Oct 20, 2022 23:28रिपोर्ट: Navtej TV

मुंबई के पनवेल से ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PFI के 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले 4 कार्यकर्ताओं में से एक PFI स्टेट एक्सपेंशन कमिटी सदस्य, एक PFI सेक्रेटरी और दो अन्य पीएफआई के सदस्य शामिल है. सभी को आज मुंबई के पनवेल कोर्ट में पेश किया जायेगा|

इस बार Rajasthan में एक भी Congress का विधायक आ जाए तो 1 लाख देंगें-राजेंद्र सिंह राठौड़


जानकारी के अनुसार इन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी एक ख़ुफ़िया सूचना के तहत हुई हैं क्योकि केंद्र सरकार द्वारा पिएफआई पर प्रतिबंध के बावजूद PFI से जुड़े ये लोग आगे की रणनीति बनाने के लिए पनवेल में गुप्त मीटिंग कर रहे थे और तभी एटीएस को भनक लग गयी. एटीएस की एक टीम ने मुंबई से करीब 50 KM दूर स्थित पनवेल में छापेमारी कर पीएफआई के चार कार्यकर्ताओं को अपनी हिरासत में ले लिया|


अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के बाद, चारों को कठोर गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम की धारा 10 के तहत गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है. केंद्र की सरकार ने पिछले महीने पीएफआई और उसके कई अन्य सहयोगी संगठनों पर आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था| एनआईए ने देशभर पीएफआई के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की और 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया था। ये गिरफ्तारियां केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, दिल्ली और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में की गईं थी |