मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चटाई धूल, रच दिया नया इतिहास

प्रकाशित: Mar 25, 2023 01:37रिपोर्ट: Navtej TV

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेलें जा रहे पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान टीम का कोई भी खिलाड़ी 20 रन के आकड़े को पार नहीं कर पाया और पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना पाई।

BJP जनता और Media की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है

पहले टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो उनके गलत साबित हुआ। 20 ओवर में पाकिस्तान की पूरी टीम 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 92 रन ही बना पाई। इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 4 विकेट खोकर इस हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के पूरे बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में ही सबसे कम स्कोर बनाने का एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। पाकिस्तान टीम के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम 74 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Rahul Gandhi के बयान से सदस्यता रद्द तक की कहानी

पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान ने वनडे और टी 20 दोनों ही फॉर्मेट में जीत दर कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बार एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होगा इस हार के बाद उनके एशिया कप जितने का सपना भी दूर होता दिख रहा है।