मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

शादी के 2 दिन बाद 3 बच्चों के बाप के साथ रहने के लिए थाने पहुंची नवेली दुल्हन

प्रकाशित: Apr 30, 2022 22:57रिपोर्ट: Navtej TV

ये है वो नई नवेली दुल्हन जो शादी के महज 2 दिन बाद अपने पति को छोड़कर आ गई, वो भी किसके लिए तीन बच्चों के बाप के लिए..तीन बच्चों के बाप को दिल दे बैठी ये लड़की इस कदर उसको चाहती है कि अपनी शादी के 2 दिन बाद ही अपने पति को छोड़कर उसके साथ भाग गई और अब उसी के साथ रहना चाहती है, इस लड़की को इस बात का भी कोई एतराज नहीं कि इसके प्रेमी के 3 बच्चे है,

अयोध्या में तनाव की साजिश, मस्जिदों और मजार पर फेंकी आपत्तिजनक चीजें!

बल्कि वो तो खुशी-खुशी उसके बच्चों और उसकी पत्नी तक के साथ रहने को तैयार है, ये मामला है बिहार के जमुई जिले का, जहां लड़की के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद किया तो मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, कि लड़की का अपहरण नहीं हुआ बल्कि वो अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ पति को ठुकरा कर भाग गई थी, वहीं लड़की ने बताया कि गोपालपुर निवासी बीरेंद्र दास अपने रिश्तेदार के यहां हमेशा आना-जाना करता था। इसी दौरान बीरेंद्र दास की मुलाकात उससे हुई थी,


लगभग ढाई वर्षों से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जबकि बीरेंद्र तीन बच्चों का पिता भी है, जिसके बारे में उसके घरवालों को भी पता था लेकिन फिर भी उसकी मर्जी के खिलाफ पटना में उसकी शादी करवाई गई थी, जो उसे नागवार गुजरा और वह प्रेमी के संग पटना से जमुई पहुंच गई। वहीं अब इस लड़की का कहना है कि वो अब अपने प्रेमी बीरेंद्र के साथ रहना चाहती है, देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेज टीवी।