भतीजी का रेप करने के बाद प्राइवेट पार्ट्स को ब्लेड से काटा, फिर लटका
राजस्थान में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और रेप के साथ हत्या के मामले तेजी से बढ़ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। हाल ही में नागौर से रेप के बाद हत्या की घटना से पूरे प्रदेश को शर्मसार होना पड़ा है। नागौर में लापता हुए चाचा-भतीजी के शव मिलने पूरे क्षेत्र में सनसनी मची हुई है।
बताया जा रहा है कि भतीजी के हैवानियत करने के बाद हत्या करने की घटना को अंजाम दिया है। पोस्टमार्टम से पता चला है कि रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स पर ब्लेड से कट लगाए गए है। इसके बाद जब लड़की मरी नहीं तो चुन्नी से गला घोंटा गया। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो मौके से ब्लेड, भतीजी के कपड़े और पायजामा की बरामदगी हो गई है। लेकिन टॉप कुर्ता नहीं मिला है और पुलिस इसकी तलाश में लगी हुई है।
Ukrainian लड़कियां Dating Site के जरिये ढूंढ रही है शादी के लिए विदेशी लड़के!
जिस जगह लाश मिली है वह स्थान मंदिर के पास है और लोगों को 3 दिन तक इसके बारे में जानकारी नहीं मिली वह भी हैरानी की बात है। पुलिस के अनुसार इस घटना में नाबालिग से उसके चाचा ने रेप किया तो प्राइवेट पार्ट से बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई। इसके बाद शरीर पर ब्लेड से कट भी मारे और भतीजी को मार डाला। इसके बाद चाचा ने खुद को फंदा लगा लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।
मृतकों के परिवार के लोगों ने दोनों की हत्या करने का अंदेशा जताया है और इसके पीछे 3 से 4 लोगों का हाथ बताया है। लड़की के मामा ने बताया कि 10 साल पहले भी उसकी बहन की मौत संदिगध हालात में हुई थी तब भी उसका सच सामने नहीं आया था। बताया जाता है कि लड़की को चाचा नए कपड़े दिलाने की बात कहलकर अपने साथ ले गया था

लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा तो पुलिस में उसकी रिपोर्ट दर्ज करवायी। पुलिस को चाचा का शव पेड़ पर लटका मिला और लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला है। इस हत्या के कारणों को लेकर सवाल खड़े हो रहे है कि चाचा ने रेप किया तो फिर अपने आप को फंदे पर क्यो लटकाया, इस बात का खुलासा अब पुलिस की जांच से होगा।





