सपा की जीत के मिले संकेत, अखिलेश और मुलायम के बंगलों का होने लगा रेनोवेशन!
यूपी चुनावों में अभी अंतिम चरण का मतदान होना बाकि है और उसके बाद 10 मार्च को इसके नतीजे आएंगे। लेकिन नतीजों से पहले इस बात के संकेत मिलने लग गए है कि इस बार यूपी में किसकी सरकार बनने जा रही है। योगी सरकार आने के बाद जब पूर्व सीएम अखिलेश ने अपना बंगला खाली किया था तब वह बहुत चर्चा में रहा था और एक बार फिर चर्चा में आया है। इस बार बंगले में किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहींं हो रही है यान कोई चीजे चोरी की जा रही है बल्कि इस बंगले का तेजी से रेनोवेशन हो रहा है।
BJP leader #Gyandev Ahuja's advice to former Chief Minister #Vasundhara Raje.
यह बंगला काफी लंबे समय से बंद था लेकिन चुनावों के नतीजों से पहले इस बंगले की सफाई होना इसी बात की ओर इशारा कर रही है कि सपा की वापसी हो रही है। विक्रमादित्य मार्ग पर अखिलेश और मुलायम के बंगले की साफ-सफाई और मरम्मत का काम शुरू हो गया है। 3 साल 8 महीने से बंद पड़े दोनों बंगलों की मरम्मत और साफ सफाई योगी सरकार की तरफ से करवाया जा रहा है। संपत्ति विभाग का प्रभार सीएम योगी के के पास ही है।
अधिकारियों ने गेट बंद कराकर अंदर ही अंदर मरम्मत और साफ-सफाई का काम करने में लगे है और जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।बंगला नंबर 4 और 5 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और मुलायम सिंह को आवंटित किए गए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जून इन्हें खाली करवा लिया गया।

सीएम अखिलेश यादव के समय उनका यह आलीशान बंगला हर किसी के लिए चर्चा का विषय था। भाजपा ने अखिलेश यादव को टोंटी चोर तक कहा था। बंगले ही सपा की सरकार में बने पार्को की साफ-सफाई का काम भी शुरू हो चुका है और लगने लगा है कि सपा की जबरदस्त वापसी हो रही है। जब इस मामले को लेकर अधिकारियों से बात की गयी थी तो उन्होंने इसे सामान्य प्रकिया बता दिया लेकिन चुनावों की नतीजों से पहले इस तरह का काम होना कुछ ओर ही इशारा कर रहा है।

