चुनावों से पहले सीएम योगी और अखिलेश में तेज हुई जुबानी जंग
यूपी चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे है। लेकिन इस बार सीएम योगी और अखिलेश यादव में जबरदस्त जुबानी जंगी छीडी हुई है और दोनों एक दूसरे पर निशान साधने से नहीं चुक रहे है। अखिलेख ने सीएम योगी के कार्याकल को लेकर सवाल खड़े किये तो सीएम योगी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर विकास होता तो जनता चुनावों में आपको हराती नहीं।
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव ने सांड और साइकिल पर किया 5 लाख का ऐलान,जानें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के जेब में रखी बोतल को लेकर निशाना साधा था और कहा था कि स्वीडन में बनी बोतल को अपनी जेब में रख करके एक नई नौटंकी कर रहे है। इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि वह गर्म पानी पीने के लिए बॉटल अपने साथ रखते है।
अखिलेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को भांग पिला दी है जिसके कारण उन्होंने पहले गलत आदमी पर रेड करवा दी। पीयूष जैन पर रेड को लेकर पहली बार सपा अध्यक्ष ने कहा कि उसके साथ हमारा कोई संबंध नहीं है। लेकिन बीजेपी ने कारोबारी का संबंध सपा से बताया है।
इससे पहले कानपुर मैट्रो को लेकर अखिलेस ने कहा कि इसका श्रेय उनकी पार्टी को जाता है जिन्होंने इसे शुरू करने का फैसला किया था, लेकिन बीजेपी ने झूठा प्रचार करके इसका श्रेय अपने को देने में लगी है। इस बार चुनावों में बीजेपी और सपा में सीधी टक्कर होने की बात कह रहे हैं।

इस बार सपा सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत लगा रही है और उसे इस बात का पता है कि उसे बीजेपी से ही टक्कर मिलेगी। बीजेपी के सभी नेता अन्य दलों की जगह सपा को निशाने पर ले रहे हैं। सपा पर परिवाद वाद का आरोप लगाने के साथ जनता का पैसा अपने परिवार के लोगों में बांटने का आरोप लगाते हैं।




