मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

यूपी चुनाव: मायावती को बड़ा झटका देने की तैयारी में अखिलेश

प्रकाशित: Nov 29, 2021 15:25रिपोर्ट: Navtej TV
यूपी चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी सत्ता में आने के लिये छोटे दलों से गठबंधन करने में लगी हुई है। हाल ही में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करके नये समीकरण की तरफ इशारे कर दिये है। अगर आने वाले चुनावों में अखिलेश-चंद्रशेखर की जोड़ी साथ आती है तो इसका फायदा सपा को सबसे ज्यादा होगा। इस मुलाकत के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है।

चंद्रशेखर रावण ने पहले कह दिया था कि वह यूपी में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिये तैयार है।हालाकि अभी तक उन्होंने किसी के साथ गठबंधन को लेकर कुछ भी नहीं ​कहा है। अगर इन दोनों का गठबंधन होता है तो सबसे ज्यादा नुकसान मायावती को होगा। रावण की दलित वोट बैंक पर अच्छी पकड़ है और इसी वजह से सपा उसके साथ गठबंधन करने की तैयारी में है।

यूपी में 20 फीसद से ज्यादा दलित आबादी है जो यूपी की कई सीटों पर सीधा अपना प्रभाव डालती हैं। यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 85 सीटें दलित समुदाय के लिए आरक्षित हैं। यूपी में दलित समाज की सीटों पर बहुजन समाज पार्टी का बहुत अच्छा जनाधार है। मायावती की पार्टी हमेशा से दलित समाज कोे अपना आधार मानकर यूपी में सत्ता तक पहुंच जाती है। चंद्रशेखर का सपा के साथ गठबंधन करेंगे तो बसपा को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।