अखिलेश के करीबी से मिले करोड़ों की टैक्स चोरी के सबूत, योगी पर लगा फोन टैपिंग का आरोप
यूपी चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में जबदस्त घमासान देखने को मिल रही है। चुनावों से पहले अखिलेश ने आरोप लगाये थे कि चुनावों से पहले ईडी और सीबीआई की कार्यवाही होगी। इसके बाद पूर्व सीमए अखिलेश के करीबीयों पर ईनकम टैक्स की छापेमारी में करोड़ों की टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि लगभग एक दर्जन से ज्यादा निजी व सार्वजनिक बैंकों में 20 से ज्यादा लॉकरों को सीज करने का दावा किया गया है।
यूपी चुनावों से पहले अखिलेश यादव के करीबियों पर पड़े छापे
राजीव राय के स्कूल और कॉलेजों में डोनेशन के माध्यम से करोड़ों की हेराफेरी करके कई बड़े शहरों में रियल एस्टेट में निवेश की बात सामने आयी है। लखनऊ से करोड़ों रुपये की संपत्तियों के दस्तावेज मिले है। आयकर विभाग की छापेमारी देर रात तक जारी रही। इस कार्यवाही को लेकर जमकर राजनीति होना शुरू भी हो गयी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस कार्यवाही को लेकर कहा कि इस कार्यवाही में कुछ नहीं मिला और उनको पहले ही इस बात विश्वास था कि यह कार्यवाही डराने के लिए की गयी है। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजीव राय ने इनकम टैक्स विभाग के छापेमारी के बाद दावा किया है कि इतनी छानबीन के बाद टीम को उनके घर से महज 15 हजार रुपये ही मिले है।

अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ व बीजेपी के नेताओं पर उनके फोन टैप करवाने का आरोप लगाया हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे सभी फोन सुने जा रहे हैं। बीजेपी चुनावों के डर से इस प्रकार के हथकंड़े अपना रही है लेकिन जनता चुनावों में इसका जवाब देगी। बीजेपी ने कहा कि जब चोरी की नहीं तो डर किस बात का है जो सीएम घर खाली करने से पहले पानी की टूटी तक ले गया उसको जनता ने पहचान लिया है।





