मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

चाचा-भतीजे का गठबंधन करीबियों के लिए बना मुसीबत,सीट बंटवारे का नहीं हुआ खुलासा

प्रकाशित: Dec 17, 2021 11:24रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी चुनावों से पहले चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच हुई मुलाकात के बाद गठबंधन होने के संकेत मिल गये है। इस बात के पहले ही कयास लगाये जा रहे थे कि इस बार चाचा—भतीजे की जोड़ी एक साथ यूपी चुनाव में नजर आएगी लेकिन गठबंधन को लेकर औपचारिक ऐलान नहीं हुआ था। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात करके सारे गिले-शिकवे दूर कर लिए है और गठबंधन पर मुहर भी लगा दी है।

यूपी चुनाव: चाचा के तेवर देखकर अखिलेश की बड़ी चिंता, गठबंधन पर होगी चर्चा

अखिलेश यादव ने मुलाकात की फोटो ट्वीट करते लिखा प्रसपा से मुलाकात हुई और गठबंधन के बारे में बताया तो इसके बाद शिवपाल यादव ने भी ट्वीट कर लिखा विधानसभा चुनाव 2022 में साथ मिलकर लड़ने की रणनीति पर समाजवादी पार्टी के साथ चर्चा हुई। इन दोनों ने सीट शेयरिंग और न ही समझौते की शर्त को लेकर कोई बात बताई है। अखिलेश और शिवपाल यादव के करीबी नेताओं को कैसे एडजस्ट करेंगे।

शिवपाल यादव 100 सीटों की मांग कर रहे है लेकिन अखिलेश उन्हें महज 10 से 15 सीटें देने पर राजी है। अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव से कह दिया है कि सपा साढ़े तीन सौ से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अन्य दल बची हुई सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन शिवपाल की करीबी लंबे समय से चुनाव लड़ने की तैयारी में है और उनकी परेशानी बढ़ेगी अगर उनको टिकट नहीं मिलता है।


सपा के कई दिग्गज राजेंद्र यादव,वीरपाल सिंह यादव, कमाल यूसुफ,भगवती सिंह, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल, शादाब फातिमा, विधायक हरिओम यादव, रामसिंह यादव, रघुराज शाक्य, दीपक मिश्रा और राजेश यादव जैसे नेता सपा छोड़कर शिवपाल की पार्टी में आए थे। सपा ने इस बार बड़े दलों के साथ गठबंधन करने की जगह छोटे दलों के साथ गठबंधन करने में रूची दिखाई है।