मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

चौथे चरण के मतदान से पहले अखिलेश ने चला ये बड़ा दाव, बीजेपी की बढ़ी परेशानी

प्रकाशित: Feb 22, 2022 21:50रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी में 7 चरणों में होने वाले चुनावों के 3 चरणों के लिए मतदान हो चुका है और बचे हुए 4 चरणों का मतदान भी जल्द होगा। चौथे चरण के मतदान से पहले बीजेपी और सपा में जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिल रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'झूठ बोलने वाले BJP के लोग वोट मांगने आए हैं, लेकिन इस बार यूपी की जनता उनको लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर देगी।

Z+ सिक्योरिटी में गुजरेगी बलात्कारी बाबा की पैरोल, खालिस्तानियों के निशाने पर राम रहीम!

यूपी में योगी राज में पुलिस की 100 नंबर की गाड़ी को 112 बनाकर कबाड़ा कर दिया। सपा सरकार बनने पर 100 नंबर की गाड़ियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ सरकारी विभागों में खाली पड़े 11 लाख पदों पर भर्ती करेंगे और सपा सरकार बनते ही यह प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।

भाजपा सरकार में 70 हजार शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला हुआ लेकिन इसके बाद भी सरकार ने पीड़ितों की नहीं सूनी। हमारी सरकार बनते ही महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम करेगी। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर अखिलेश ने दावा किया कि जल्द ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।


तीन चरण का मतदान प्रतिशत कम होना बीजेपी के लिए खतरे की घंटी साबित हो रही है तो सपा की वापसी के संकेत दे रही है। आने वाले 4 चरणों में मतदान प्रतिशत कम होता है तो यह सपा के लिए फायदेमंद साबित होगा। रोजगार के नाम पर सपा ने इस बार बड़े बड़े सपने दिखाए है लेकिन इस बार जनता बड़ी समझदारी के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है।