मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

अलवर में मॉब लिंचिंग, चोरी के शक में सब्जी बेचनेवाले को जान से मारा

प्रकाशित: Aug 16, 2022 23:40रिपोर्ट: Navtej TV

प्रदेश में इन दिनों लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है और कई जिलों में ऐसी घटनाएं हो रही है जिसके कारण कानुन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जालोर में हुई बच्चे की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उससे पहले ही अलवर में मॉब लिंचिंग की घटना ने प्रशसन की नींद उड़ा दी है।

कौन है बिलकिस बनो? जिसके बलात्कारी अब हुए जेल से रिहा!

अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे के रामबास गांव में चिरंजीलाल की एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा 14 अगस्त को बुरी तरह से पिटाई करके के बाद सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

इसके बाद न्याय की मांग करते हुए आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने 50 लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद प्रशासन व परिवार के बीच सहमति बनी तो अंतिम संस्कार किया गया।


मृतक खेत में टॉयलेट करने गया था और इस दौरान स्कॉर्पियो और पिकअप में सवार होकर आए लोगों ने चोर समझकर बेरहमी से पीटा जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक चिरंजीलाल सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।