मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

जयपुर: अमित शाह के भव्य स्वागत के लिये बीजेपी की जबरदस्त तैयारी

प्रकाशित: Dec 03, 2021 13:16रिपोर्ट: Navtej TV
5 दिसम्बर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर आ रहे हैं और शाह के इस दौरे को यादगार बनाने के लिये बीजेपी ने जबरदस्त तैयारी की है। शाह के रोड शो के लिए स्वागत की तैयारियां की हैं और एयरपोर्ट से उनका स्वागत होगा। इसके बाद 9 किलोमिटर के सफर के दौरान लगभग 15 से ज्यादा जगह पर शाह का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान राजस्थान की झलख दिखाने के लिये घूमर नृत्य, केसरिया साफे, ब्रज का दंगल, गैर,कालबेलिया, कच्ची घोड़ी का नृत्य दिखाया जाएगा।

शाह ​के रोड़ शो के 9 किलोमीटर से ज्यादा रूट फूलों की जमकर बारिश होगा उनके इस कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोग जुटेंगे। जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट मेन गेट से उनका स्वागत होगा उसके जवाहर सर्किल पर युवा मोर्चा स्वागत करेगा। शाह का यह दौरा संगठन को एक करने के साथ मिशन 2023 पर बीजेपी को तैयार होने का संकेत है। बीजेपी के पूर्व सीमए राजे और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष की बीच अनबन की खबरे है तो शाह इस दौरे पर इन पर चर्चा करेंगे और संदेश देंगे की बीजेपी एक है।
शाह इस दौरे के दौरान गहलोत सरकार पर हमला बोलेंगे और रोजगार के नाम पर बेरोजगारों के साथ हुए धोखें पर भी बोल सकते हैं। यह दौरा कांग्रेस की महंगाई रोका रैली से पहले है तो कांग्रेस भी शाह पर नजरे लगाये बैठी है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश मंत्री श्रवण सिह, संगठन महामंत्री चंद्र शेखर, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा और शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पुरूवंशी ने स्वागत की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।