मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

चुनाव आयोग: यूपी के साथ इन 5 राज्यों में चुनाव का काउंटडाउन शुरू, जल्द तारीखों का ऐलान

प्रकाशित: Dec 14, 2021 13:39रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना काल के बाद एक बार एक साथ कई बड़े राज्यों मेंं विधानसभा चुनावों होने के संकेत मिलने शुरू हो गये है। चुनाव आयोग
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों में जुट गया है। इन राज्यों में चुवान से पहले आयोग अपना दौरा करेगा। इसकी शुरुआत पंजाब से होगी और जल्द ही सभी राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
वाराणसी दौरा: आज पीएम मोदी की होगी बीजेपी शासित राज्यों के सीएम से मुलाकात

अब तक मिली जानकारी के अनुसार जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग ने चुनाव होने वाले राज्यों को नामावलियों के प्रकाशन के लिए 1 जनवरी तक का समय दिया है लेकिन यूपी 5 जनवरी तक इसे प्रकाशित करेगा। कई बार इसके प्रकाशन से पहले भी तारिखों का ऐलान किया जाता है इसलिए इन राज्यों में चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है।


इन सभी राज्यों में से सबसे लंबा चुनावी कार्यक्रम यूपी का होगा क्योंकि यूपी की जनसंख्या सबसे ज्यादा है और लगभग 8 से 10 फेज में चुनाव होगा। यूपी में तो सभी राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार प्रसार करना भी शुरू कर दिया है और यूपी का चुनाव पुरे देश के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पंजाब का चुनाव भी बहुत रोचक होगा ​क्योंकि इस बार बीजेपी को कांग्रेस के पूर्व सीमए कैप्टन का साथ मिला है तो कांग्रेस व आप ने भी अपनी ताल ठोक दी है। इन पांचों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2022 से मई 2022 के बीच खत्म हो रहा है। आयोग इस समय को ध्यान में रखते हुए चुनावों की तारीखों का एलान करेगा और फरवरी से मार्च के मध्य चुनाव की तैयारी में हैं।

चुनाव आयोग चुनावा कराने से पहले सभी राज्यों का दौरा करके कानुन व्यवस्था, स्थानीय त्यौहारों, मौसम, खेती, केंद्रीय बलों की जरूरत और सबसे महत्वपूर्ण कोरोना प्रोटोकॉल की जानकारी जुटाकर फैसला लेगा। चुनावों का शांतिपूर्ण होना भी बहुत जरूरी होता है और इसलिए चुनाव आयोग गृह विभाग के अधिकारियों से मिलकर जानकारी लेता।