मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

साल 2022 के शुरू होते ही इन राज्यों में होगा चुनावी संग्राम

प्रकाशित: Dec 31, 2021 22:45रिपोर्ट: Navtej TV

नया साल यानी 2022 के पहले महीने में ही 5 राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो जाएगा और इसके बाद 2 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। बीजेपी साल 2022 में बहुत कुछ खोने या पाने की तरफ बढ़ रही है। साल 2022 में जिन सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे उनमें से 6 राज्यों में बीजेपी की सरकारें है तो एक राज्य में कांग्रेस की सरकार है।

यूपी में कड़ी टक्कर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर पूरे देश की नजर है और इस चुनावों से लोकसभा 2024 के चुनावों का भी फैसला हो जाएगा। जो यूपी में सरकार बनाएगा वह दिल्ली में भी अपना दम दिखाएगा। सीएम योगी बीजेपी के पहले नेता है, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और पार्टी फिर से उनके चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरी है।

उत्तराखंड में बीजेपी की अग्नि परीक्षा
70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। बीजेपी ने इस बवाल को रोकने के लिए कई बार सीमए को बदला है लेकिन इसके बाद भी नेताओं की नाराजगी दूर नहीं हो रही हैं वहीं कांग्रेस के नेताओं में गुटबाजी देखने को मिल रही है। बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोक दी है।

​​​​​​​
पंजाब में कांग्रेस की साख दाव पर
पंजाब में कांग्रेस की सरकार है लेकिन यहां इतनी गुटबाजी है कि कैप्टन अमिंरदर सिंह को तो पार्टी तक छोड़नी पड़ी है। कैप्टन ने इस बार बीजेपी से गठबंधन किया है और कांग्रेस के लिए आप भी परेशानी बनी हुई है। पंजाब में कांग्रेस की हार होती है तो इसका कारण नेताओं की गुटबाजी होगी। बीजेपी इस बार पंजाब में कैप्टन के सहारे सत्ता में आने की तैयारी कर चुकी है।

मणिपुर में बीजेपी को कड़ी टक्कर
60 सीटों वाले मणिपुर विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी को इस बात ​की चिंता है कि इस बार वह अपने दम पर सरकार बनाएगी और कांग्रेस भी अच्छा प्रदर्शन करने की तैयारी में लगी हुई है।

गोवा में बीजेपी का जलवा
40 सीटों वाले गोवा विधानसभा पर पहले मनोहर पर्रिकर का जलवा था उनके कारण ही बीजेपी को लगातार जीत मिल रही थी लेकिन उनके जाने के बाद प्रमोद सावंत राज्य की कमान सौंपी गई। इस बार कांग्रेस और आप ने बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी की है।