मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

4 वर्षीय मासूम को उतारा मौत के घाट..ताई ने कर दी यह हरकत

प्रकाशित: Oct 22, 2022 17:58रिपोर्ट: Navtej TV

कहते है कि हर स्त्री में ममता कूट-कूट कर भरी होती है, बच्चा चाहे उसका हो या ना हो बालक की नटखट शरारतें और हँसता चेहरा मन मोह लेता है, लेकिन इस कलयुगी ताई ने 4 साल के मासूम के साथ कुछ ऐसा किया जो हर स्त्री के लिए शर्म का सबब बन गया है । दरअसल मामला उत्तरप्रदेश के हरदोई का है, जहाँ कंचे खेलने के विवाद के चलते 4 साल के बच्चे की ताई ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। 14 अक्टूबर की शाम को मासूम अचानक घर के बाहर खेलता हुआ गायब हो गया था। बहुत तलाश करने बावजूद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया और फिर 18 अक्टूबर को मासूम का शव घर के पीछे पाया गया और उसके मुंह में भूसा भरा हुआ था।

जाने धनतेरस पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

​​​​​​​

स्थानीय पुलिस ने हत्या की गुथी सुलझाते हुए बताया की मृतक बालक के चाचा और आरोपी महिला के पुत्र में कंचे खेलने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें मृतक के चाचा ने आरोपी महिला के पुत्र का हाथ मरोड़ दिया था। इस बात से आरोपी महिला इतनी आहत हुई कि उसने बदला लेने की ठान ली। मृतक बालक जब उसे घर के बाहर चबूतरे पर खेलता हुआ मिला तो उसने बालक को घर के अंदर बुलाया, ताई के नापाक इरादों से अनजान मासूम ताई के एक बार बुलाने से अंदर चला आया और फिर आरोपी ताई ने वहां मासूम को जोर से धक्का मारा, इससे बालक का सिर दीवार से टकरा गया और उसकी मौके पर मौत हो गई, इतना ही नहीं हत्या के बाद ताई ने बालक के मुंह में भूसा भरा और उसे प्लास्टिक की बोरी में भरकर दूसरे कमरे में रख दिया। जब पुलिस जांच शुरू हुई और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची तो आरोपी महिला ने बोरी से मासूम के शव को निकाल कर घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया और प्लास्टिक की बोरी घर में रख दी। पुलिस को जब प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई तो शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सख्त पूछताछ में आखिरकार महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और बताया की उसी ने पुराने घरेलू विवाद के चलते बालक की हत्या कर दी।