जयपुर में चाची ने करवाया भतीजी का रेप, अश्लील वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ी है और इसी वजह से प्रदेश देश में नंबर वन बना है। लेकिन रेप की घटनाओं में आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार या उसका परिचित ही होता है और ऐसा कई बार देखा भी गया है। हाल ही में राजधानी जयपुर जिले के कालवाड़ क्षेत्र में एक चाची ने अपनी सगी भतीजी का गैंगरेप करवाने की शर्मनाक हरकता को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने चाची सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कालवाड़ थाना इलाके में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है पीड़िता 17 वर्षीय छात्रा है उसके एक दोस्त ने उसको जाल में फंसाकर इस घटना को अंजाम दिया।
घटना कालवाड़ के बुगालिया गांव की है जहां बिचपड़ी निवासी एक युवक ने अपनी क्लास में पढ़ने वाली बुगालिया की 17 वर्षीय नाबालिक छात्रा को दोस्ती के जाल में फंसाया। बताया जाता है कि इस घटना में पीड़िता की चाची ने आरोपी को मिलने का दबाव बनाकर अपने घर बुलाया। इसके बाद चाची के कहने पर छात्रा ने अपने परिवार को नींद की गोली दी और इसके बाद उसे अपने दोस्त के पास मिलने के लिए भेज दिया। दूसरे दोस्त के घर ले जाकर आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।
IPL Match में Rajasthan के CM की हुई किरकिरी
इसके बाद छात्रा बेहोश हो गई तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बारी बारी रेप की घटना को अंजाम दिया और मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाकर वहां से भाग गए। घटना के बाद पीड़िता अपने घर गई तो उसने सारी कहानी बताई और परिजनों ने चाची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।





