मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

भारतीय टीम की शर्मनाक हार: इन खिलाड़ियों पर मंडराया खतरा

प्रकाशित: Mar 02, 2023 23:10रिपोर्ट: Navtej TV

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में 9 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 की वापसी की है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा जो भारत के लिए अहम होगा। पहली पारी में भारतीय टीम 100 रन ही बना पाई तो दूसरी पारी में भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहा है जिसके कारण भारतीय टीम को शर्मनाक का हार का सामना करना पड़ा है।

कंगना का नया काण्ड फिर आई विवादों में

मतीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का छोटा-सा टारगेट मिला था, जिसे भारतीय टीम बचा नहीं सकी। रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान ख्वाजा को शून्य पर आउटकर भारतीय फैंस की उम्मीदें तो जगाई लेकिन दूसरे छोर पर से सहयोग नहीं मिला। ट्रेविस हेड 49 और मार्नस लाबुशेन 28 नाबाद रहते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई।

भारत की पहली पारी 109 पर सिमट गई थी और दूसरी पारी में 163 रन ही बना पाई। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाते हुए पहली पारी में 88 रनों की बढ़त बनाई और दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 76 रनों का आसान लक्ष्य हासिल कर लिया।