मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

भारत को विश्व कप में बने रहने के लिए जीतना होगा अंतिम टेस्ट मैच, ऑस्ट्रेलिया फाइनल पहुंचा

प्रकाशित: Mar 04, 2023 01:39रिपोर्ट: Navtej TV

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय टीम को 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 100 रन पर ढेर हो गई और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज के पहले के दो मुकाबलों में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की लेकिन जीत की हैट्रिक लगाने के साथ WTC के फाइनल में जगह बनाने से भी वह चुक गई। अगर भारतीय टीम को WTC फाइनल में जगह बनानी है तो अंतिम मैच को जीतना होगा। बल्लेबाजों के फ्लॉप शो लगातार जारी है जिसके कारण टीम WTC फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

कंगना का नया काण्ड फिर आई विवादों में

इस हार के कारण भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने में थोड़ी मुश्किल होगी। भारतीय टीम को अपने बूते WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए किसी भी हालात में सीरीज का चौथा मुकाबला जीतना होगा। भारतीय टीम दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में पहुंच सकती है अगर वह अंतिम मैच जीत जाती है तो लेकिन ऑस्ट्रेलिया ऐसा नहीं होने देगी। भारत 60.29% पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है और ऑस्ट्रेलिया 68.52% पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है जो फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।


अगर भारतीय टीम अंतिम मैच भी हार जाती है तो उसके पॉइंट्स 56.94% रह जाएंगे और इसके बाद टीम का फाइनल में पहुंचने का मौका होगा। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच न्यूजीलैंड में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के नतीजे भारतीय टीम के लिए अहम होंगे। श्रीलंका अगर दोनों टेस्ट जीत जाती है तो टीम इंडिया फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी और इसी वजह से भारतीय टीम चाहेगी एक मैच न्यूजीलैंड जीत जाए या फिर दोनों मैच। भारत लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में जगह बनाएगी और ऐसा करने वाली वह पहली टीम होगी। भारत ने पहले WTC के फाइनल में भी जगह बनाई थी जिसमें उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।