मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

हिम्मती लड़की ने दी, दरिंदे के नापाक इरादों को मात...

प्रकाशित: Oct 15, 2022 19:25रिपोर्ट: Navtej TV

महाराष्ट्र के पुणे से मन को कचोट देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां कॉलेज की एक छात्रा ने कडा संघर्ष करते हुए जान की बाजी लगा दी और खुद को बचा लिया। दरअसल घटना पुणे में घटी जहां तड़के 6 बजकर 45 मिनट पर कॉलेज की छात्रा से एक मनचले ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

एक Selfie के लिए लगा दी जान की बजी, देखिए VIDEO

​​​​​​​

जब छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो ऑटो रिक्शा ड्राइवर उस पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स करने लगा और छात्रा का हाथ कस कर पकड़ लिया फिर ऑटो चला दिया। ऑटो के साथ-साथ कॉलेज छात्रा भी 500 मीटर की दूरी तक घिसटती हुई चली गई, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के मुताबिक, ड्राइवर लड़की को ऑटो के साथ करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, इसके बाद वह गिर पड़ी और आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर के खिलाफ सेक्शन 354 सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है, और आरोपी ड्राइवर को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है।