B.Ed. छात्रा ने किया अवैध संबंध बनाने से इनकार, तो नाराज लड़कों ने पिला दिया..
राजस्थान में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के मामले अभी कम होने का नाम नहीं ले रहे है और इसी वजह से अपराध के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। हाल ही में भरतपुर में एक कॉलेज की छात्रा ने मनचलों की बात नहीं मानने पर उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। B.Ed. फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने संबंध बनाने से इनकार किया तो मनचले छात्रों ने उसे जहर पिला दिया।
Police ने BJP MLA के खिलाफ लिखने वाले Reporters को किया अर्ध नंगा
भरतपुर में पढ़ने वाले छात्रो को पिछले एक महिन से ज्यादा समय से उसके साथ पढ़ने वाले लड़के अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। छात्रा के पैरों पर सफेद दाग थे और इसे लेकर वह उसे ताना मारते थे। 5 अप्रैल को छात्रा कॉलेज से निकली तो आरोपी लड़कों ने छेड़छाड़ की और उसे जबरन ड्रिक पिला दी। वह घर आई तो उसे उल्टियां होने लगी तो उसे आरबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्रा अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने परिवार के लोगों को बतायी। उसकी क्लास में पढ़ने वाले कुछ छात्र उसके रहन-सहन को लेकर फब्तियां कसते थे। कुछ लड़कों ने छात्रा का पीछा करना शुरू करने लगे और अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। छात्रा के कॉलेज में जाकर छात्रों की शिकायत की तो टीचर ने लड़को पक्ष लिया इसके कारण वह डिप्रेशन में आ गई। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो कॉलेज प्रशासन ने कहा कि मामला कॉलेज से बाहर का है।





