मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

पंजाब चुनाव: भाजपा से गठबंधन करने के बाद कैप्टन ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

प्रकाशित: Dec 18, 2021 10:31रिपोर्ट: Navtej TV

पंजाब में कांग्रेस छोड़ने के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमंरिदर सिंह ने नयी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन करने के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी से गठबंधन करने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस छोड़ने के बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि कैप्टन बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे और तभी से उनकी बीजेपी की तरफ नजदीकियां देखी गई थी।

पंजाब में बीजेपी पहले अकाली दल के साथ चुनाव लड़ा करती थी जहां अकाली बड़ा भाई तो बीजेपी छोटे भाई की भूमिका में नजर आती है। लेकिन कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी और अकाली दल में दूरियां बढ़ी तो गठबंधन भी टूट गया इसके बाद दोनों ने अलग—अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

यूपी चुनावों में राहुल की एंट्री से पहले शाह ने दिया ये बड़ा नारा

कैप्टन के आने से बीजेपी पहली बार पंजाब में बड़े भाई की भूमिका में नजर आएगी। पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन अब बीजेपी और कैप्टन के साथ आने से पूरी गणित ही बदल गयी है।

केंद्रीय मंत्री और पंजाब के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से कैप्टन की मुलाकात हुई और इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने गठबंधन का औपचारिक एलान कर दिया। दोनों नेताओं ने सीटों के बटंवारे को लेकर कहा कि यह काम भी होगा लेकिन हमारा लक्ष्य पंजाब में अपनी सरकार बनाना है।


कैप्टन की पार्टी का बीजेपी के साथ आना सबसे ज्यादा नुकसानदायक कांग्रेस के लिए होगा और इससे बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा होगा। कांग्रेस में अभी भी अंतरकल जारी है और सीएम और प्रदेश्ध्यक्ष के बीच आये दिन झगड़ा होता दिखता है। बीजेपी के साथ कैप्टन का गठबंधन होते ही कैप्टन ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पटियाला में कांग्रेस के 22 पार्षदों अपनी पार्टी में जोड़ लिया। कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ने के बाद कहा था कि कांग्रेस के कई बड़े नेता उनकी पार्टी में शामिल होंगे और सही समय पर उनको पार्टी में शामिल किया जाएगा।