मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

UP: बीजेपी ने एक झटके में तोड़ दिया इन नेताओं के बेटे-बेटियों का सपना, टिकट देने में किया भेदभाव

प्रकाशित: Feb 03, 2022 20:38रिपोर्ट: Navtej TV

बीजेपी देश की ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद के नाम पर विपक्षी दलों पर हमला बोलती है और अपने आप को इससे दूर बताती है। लेकिन चुनावों के समय टिकट देने में वह परिवारवाद को भूल जाती है और बड़े नेताओं के बेटे-बेटियों को टिकट देती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कई दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियों के विधायक बनने के अरमानों पर पानी फेर दिया लेकिन कुछ नेताओं के बेटे-बेटियों को टिकट भी दिया है।

बीजेपी के इस दोहरे रवैये को कोई समझ नहीं पा रहा है कि वह ऐसा करके क्या सदेश देना चाहती है। टिकट नहीं मिलने के कारण नेता पार्टी तक छोड़ देते है लेकिन बेटे-बेटियों को विधायक बनाकर ही दम लेते है।

राहुल ने कहा- गलत नीतियों के चलते पाकिस्तान चीन पास आए Rahul gandhi,VIDEO

रीता के बेटे का टिकट कटा
सांसद रीता बहुगुणा अपने बेटे मयंक के लिए टिकट मांग रही थी और इसके लिए वह सांसद पद से इस्तिफा देने तक तैयार हो गयी थी। लेकिन पार्टी ने बृजेश पाठक को टिकट दिया और बेटे को टिकट नहीं मिलने का दर्द वह किसी से कह भी नहीं पा रही है।

हृदय नारायण के बेटे का टिकट कटा
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण ने अपने बेटे दिलीप के लिए उन्नाव की पुरवा सीट से टिकट मांगा लेकिन ऐसा नहीं हआ। बीजेपी ने अनिल सिंह को प्रत्याशी बनाया हैऔर इस बार बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने न तो हृदय नारायण दीक्षित को टिकट दिया और न ही बेटे पर दाव खेला।

शराब के साथ इंसानी मांस का चखना बनाकर खाता था शख्स,VIDEO

सत्यदेव पचौरी के बेटे का टिकट कटा
कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी ने अपने बेटे अनूप के लिए कानपुर की गोविंदनगर सीट से टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने सुरेंद्र मैथानी पर भरोसा जाताया। सुरेंद्र मैथानी विधायक हैं और उन्हें फिर से दोबारा मौका दिया गया है।


कौशल किशोर के बेटे का टिकट कटा
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर अपनी पत्नी जयदेवी को दूसरी बार टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन बेटे को टिकट दिलाने में कामयाब नहीं हुए।

कलराज मिश्रा के बेटे का टिकट कटा
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने अपने बेट अमित के लिए देवरिया सीट से टिकट मांगा लेकिन बीजेपी ने शलभमणि त्रिपाणी को प्रत्याशी बनाया।

बीजेपी ने इन नेताओं के बेटे-बेटियों को दिया मौका
मुकुट बिहारी वर्मा
मुकुट बिहारी वर्मा के बेटे गौरव वर्मा को कैसरगंज सीट मैदान में उतने का मौका दिया है।

राजनाथ सिंह
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को मौका दिया गया है।

बृजभूषण सिंह
सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे को भी मौका मिला है।