मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

बांग्लादेश ने किया अंग्रेजों का सूपड़ा साफ, सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया

प्रकाशित: Mar 15, 2023 00:52रिपोर्ट: Navtej TV

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व चैंपियन टीम इंग्लैंड को टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में 16 रन से हराकर नया इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने यह मैच जीतने के साथ सीरीज भी 3-0 से जीत ली है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खो कर 158 रन बनाने में सफल हुई।

Randhawa के बयान पर BJP आक्रोशित

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी और मैच हार गई। बांग्लादेश के लिटन दास ने 73 रन की सबसे बड़ी पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया तो वहीं नजमुल हुसैन शान्तो को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम जमकर प्रशंसा हो रही है।

इंग्लैंड के लिए यह शर्मनाक बात रही है और इसकी जमकर आलोचना हो रही है। बांग्लादेश टीम ने ऐसा रिकॉर्ड इतिहास में पहली बार किया है इससे पहले बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी। इस हार को बड़ा उल्टफेर माना जा रहा है और यह आने वाले समय में दूसरी टीमों के लिए खतरा होगा।