पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध से नाराज होकर पति ने उठाया ये खौफनाक कदम
राजस्थान में अपराध का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है और प्रशासन के लिए यह बड़ी परेशानी बना हुआ है। हाल ही में बांसवाड़ा पुलिस ने 6 दिन पहले हुई युवक की हत्या में उसके दोस्त को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी मृतक के दोस्त है।
WIFI में Camera लगाकर Hotel में आने वाले पति-पत्नी के बनाए जाते थे अश्लील Video
29 मार्च को हुए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते पुलिस ने 24 साल के समीर खान की हत्या के आरोप में उसके ही साथ काम करने वाले दो दस्तों को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय को लग रहा था कि समीर और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध है, जिसके कारण दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

मृतक के शरीर पर 10 बार चाकू से वार करके मौत के घाट उतार दिया। मृतक समीर अंसारी जो यूपी का है और पिछले 10 साल से यहां पर काम करता था शुरूआती जांच में पता चला कि इस हत्या में उसके साथ काम करने वाले लोगों का हाथ है तो सभी जगह तलाश शुरू कर दी।





