निराली की अय्याशी, 3 पति नहीं कर सके ख्वाब पूरा तो ठेकेदार से बनाए अवैध संबंध
आज के समय में हर कोई बड़े—बड़े सपने देखता है और जब वह पूरे नहीं होते है तो इंसान गलत रस्ते पर चलना शुरू कर देता है। उसको इस बात का पता रहता है कि गलत रस्ते पर चलने का अंत बहुत बुरा होता है लेकिन इसके बाद भी वह उसी रस्ते पर चलता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के पश्चिम चंपारण में देखने को मिला है। जहां कुछ दिन पहले ठेकेदार जयप्रकाश शाह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरजेडी नेत्री पल्लवी ठाकुर और उसके तीसरे पति अवनीश सिंह के साथ सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना को खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या करने की मुख्य वजह अवैध संबंध है। पल्लवी के ठेकेदार जयप्रकाश के साथ अवैध संबंध थे और पति अवनीश सिंह इस बात से नाराज था। इसके बाद उसने जयप्रकाश को रास्ते से हटाने के लिए यह योजना बनाई। जयप्रकाश पटना जा रहा था तो अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
चाचा के प्यार में पागल पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट!
आरजेडी नेत्री पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली की कहानी भी बेहद दिलचस्प होने के साथ अय्याशी भरी है। पल्लवी जिला स्तर की नेत्री है लेकिन उसका सपना विधायक बनने से कम नही है। वह भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में भी किस्मत अजमा चुकी है लेकिन वहां उनको ज्यादा सफलता नहीं तो राजनीति में अपनी किस्मत चमकाने उतर गई।
पल्लवी की पहली शादी एक अमीर आदमी हुई लेकिन पति की कुछ ही महीनों में मौत हो गई तो दूसरी शादी कर ली। लेकिन उसके दूसरे पति को पल्लवी के चाल चरित्र पर शक हुआ तो वह छोड़कर चल गया। इसके बाद पल्लवी ने अवनीश सिंह के साथ तीसरी शादी करने का फैसला किया और 2 बच्चे भी हुए। इससे पहले पल्लवी को बेटी है जो पहले पति के समय हुई थी।

तीसरी शादी के बाद पल्लवी के ख्याब पूरे नहीं हो रहे थे तो उसी दौरान उसका संपर्क ठेकेदार जयप्रकाश से हुआ। बताया जाता है कि उसके कहने पर ही वह आरजेड़ी में शामिल हुई। इसके बाद पल्लवी नेपाल के कई बड़े शहरों में जयप्रकाश के साथ जाने लगी और अवनीश को पल्लवी के जय प्रकाश के साथ अवैध संबंध बनाने की जानकारी मिली। इसके बाद अवनीश को जान से मारने की धमकी मिली। अवैध संबंध के दौरान ही जयप्रकाश पल्लवी को विधायक बनाने की बात कहता था। लेकिन इसके बाद पल्लवी ने अपने तीसरे पति के मदद से जयप्रकाश का काम तमाम कर दिया।





