मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

बिहार में जल्द आएगा सियासी भूचाल, आरजेडी ने दिया जेडीयू को बड़ा ऑफर!

प्रकाशित: Jan 07, 2022 22:20रिपोर्ट: Navtej TV

बिहार में जल्द सरकार बदलने को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है और कई लोग तो इस बात का दावा कर रहे है कि नी​तीश जल्द पाला बदल सकते हैं। इसकी मुख्य वजह जातिगत जनगणना को बताया जा रहा है जो अब नी​तीश के लिए नाक का सवाल बन गयी है। इस मामले पर विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर वह सब कुछ करने ​के लिए तैयार है और वह नीतीश के साथ सरकार बनाने को भी तैयार है।

84 साल के बुजुर्ग ने 11 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोला खत्म हो रही है मेरी बीमारी!,Video

इसके बाद बड़ा सियासी भूचाल तो तब आया जब क्या आरजेडी एक बार फिर जेडीयू के साथ सरकार बना सकती है तो जवाब आया कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। जेडीयू के नेता ने आरजेडी के इस बयान पर आभार जताया और कहा कि मैं भी इस बात का समर्थन करता हूं।


जातिगत जनगणना पर जो हमारे साथ होगा हम उसके साथ जाएंगे। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर केंद्र की तरफ से अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं करने के कारण यह असमंजस हो रहा है। इस प्रकार के बयानों पर भाजपा नेता ने कहा कि आरजेडी को बार-बार मुंह की खानी पड़ रही है इसलिए अब इस तरह के बयान दे रही है। अगर नीतीश पाला बदलते है तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी क्योंकि वह पहले भी आरजेडी के साथ सरकार बना चुके है।