मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

शादी के 7वें दिन चूड़ी लेने के बहाने बीच बाजार प्रेमी संग भागी पत्नी

प्रकाशित: Jun 24, 2022 23:27रिपोर्ट: Navtej TV

आपने अक्सर प्रेमिका के प्रेमी के साथ भागने की खबरें सुनी होगी आज देख भी लिजिए कि किस तरह ये नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ बीच बाजार भागकर जा रही है, ये मामला है बिहार के मुंगेर जिले का, जहां नवविवाहिता अपने के पति के सामने ही प्रेमी के साथ स्कार्पियों गाड़ी में बैठकर फरार हो गई और ये सब बाजार में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया।

मरने के अलावा मेरे पास कोई रास्ता नहीं, Emotional कर देगा इस लड़की का आखिरी वीडियो

बेकापुर संतोषी माता गली में रहने वाले विवेक कुमार की शादी नौवागढ़ी निवासी मोनी कुमारी से 14 जून को हुई थी। 22 जून को मोनी ने पति विवेक को बाजार से चूड़ियां दिलवाने के लिए कहा, जब वो दोनों दीनदयाल चौक के पास पहुंचे तो पत्नी ने विवेक का हाथ छोड़कर अपने प्रेमी का हाथ पकड़ा और फिर स्कार्पियों गाड़ी में बैठकर चली गई। घटना के बाद पति विवेक अपनी मां और बहन के साथ कोतवाली थाना पहुंचा।

कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए विवेक ने कहा कि शादी के बाद 16 जून को रिसेप्शन हुआ था। 18 जून को पत्नी मायके चली गई। सोमवार 21 जून को वह वापस आई और मंगलवार की रात चूड़ी खरीदने की बात कह हमें साथ लेकर बाजार निकली। हम लोग दीनदयाल चौक पर एक चूड़ी की दुकान पर जा रहे थे। तभी मेरी पत्नी मेरा हाथ छुड़ाकर एक दूसरे युवक का हाथ पकड़ ली और सड़क पर खड़े स्कार्पियो पर बैठ कर चली गई। वह शादी के जेवरात भी पहनी हुई थी।


मामले पर विवेक की मां कंचन देवी ने कहा कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। हमारा एक ही लड़का है। बड़े धूमधाम से शादी की थी, लेकिन बहू गलत निकल गई। उसे अगर प्रेमी के साथ ही जाना था, तो शादी नहीं करती। वहीं कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पांडे ने बताया कि कंचन देवी के आवेदन के पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रेमी के साथ मोनी कुमारी को बरामद कर लिया, प्रेमी-प्रेमिका ने बताया कि पढ़ाई के दौरान वे करीब आए थे और 2016 से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। 5 सितंबर 2020 को उन्होंने चंडिका स्थान मंदिर में शादी की थी। मगर उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वे साथ रहें। इसलिए एक सप्ताह पहले मोनी की शादी विवेक कुमार से करा दी।