जयपुर में एकतरफा प्यार में भाई-बहन का गला काटा, फिर पहुंचा थाने और किया..
जयपुर में एक प्रेमी ने एक तरफा प्यार में प्रेमिका का गला काट दिया और जब उसे बचाने उसका भाई आया तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मची गई और आरोपी ने थाने में जाकर अपना अपराध कबूल लिया। मामल हसनपुरा इलाके का बताया जा रहा है। आरोपी का नाम गुलशन है जो अपने पड़ोस में रहने वाली पूनम से प्यार करता था।
B.L. बना जेसीबी फिर बन गया बाबा का हथियार, जानें इसका इतिहास!
गुरूवार सुबह वह मौका पाकर पूनम के घर में घुस गय और शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब पूनम ने इसका विरोध किया तो उसने पूनक का गला काट दिया। उस समय पूनम का भाई सो रहा था उसने दोनों की आवाज सुनकर वहां आया तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया और उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी सदर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने दो का मर्डर कर दिया है तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि मृतक लड़की 9वीं क्लाश में पढ़ती थी और आज उसकी परीक्षा थी। लड़की के परिवार वालों ने बताया की आरोपी शादी के लिए दबाव बना रहा था और जब उसे समझाया तो कहने लगा वह शादी पूनम के अलावा किसी ओर से नहीं करेगा। घटना के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबुत जुटाएं।





