एशिया कप से पहले भारतीय टीम में शामिल होंगे ये 3 खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कई समय से खिलाड़ियों की इंजरी की समस्या से जुझ री है। इस समस्या के कारण कई खिलाड़ी अपना बेस्ट नहीं दे पा रहे है और बड़े मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ रहा है। इस साल टीम को पहली एशिया कप खेलना है और इसके बाद विश्व कप भी खेलना है।
लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय के लिए राहत की खबर है की जसप्रीत बुमराह और दाए हाथ के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर और केएल राहुल एशिया कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में अय्यर को बेक में इंजरी हो गयी थी जिसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे है। अय्यर सर्जरी के बाद ठीक हो गए है और उनका टीम में चुने जाना तय है।
भारतीय टीम की गेंदबाज की धार बन चुके बुमराह भी हर समय अपनी इंजरी के चलते पिछले टीम से बाहर थे। लेकिन अब एशिया कप से उनकी वापसी हो रही है जो टीम के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। एशिया कप से पहले आयरलैंड सीरीज में टीम का हिस्सा बनेंगे।
वहीं सलामी बल्लेबाज के एल राहुल भी आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे उन्हें फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लग गयी थी जिसके बाद उन्होंने लंदन में अपनी सर्जरी कारवाई थी। अब उनकी इंजरी पूरी तरह से ठीक हो गई है और एशिया कप में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। एशिया कप का प्रदर्शन खिलाड़ियों के अहम होगा क्योंकि इसी प्रदर्शन के आधार खिलाड़ियों को विश्व कप में जगह मिलेगी।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
एशिया कप का आगाज 31 अगस्त को होगा और फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन इन मैचों को लेकर अभी तक यह फैसला नहीं हुआ है की फाइनल मैच कहा खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे।





