मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

जयपुर में धमकी देकर बिजनेस वुमन का किया गैंगरेप, न्यूड वीडियो बनाकर दी धमकी

प्रकाशित: Jun 12, 2023 16:25रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही है और इसी वजह से अपराध की आंकड़ा भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लेकिन इस प्रकार की घटनाओं में वह महिलाएं भी आ जाती है जो बहुत ज्यादा पढ़ी लिखी होती है। ऐसा ही एक मामला आदर्श नगर इलाके में हुआ है जहां बिजनेस वुमन ने अपने एक परिचित दोस्त के साथ मिलकर रेप करने का आरोप लगाया था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसको पहले बेटे को मारने की धमकी देकर मिलने बुलाया इसके बाद उसके साथ उसके दोस्त ने मिलकर गैंगरेप किया। आदर्श नगर थाने में पीड़ित बिजनेस वुमेन ने मामला दर्ज करवा दिया है। आरोपी पीड़िता का पुराना परिचित है और इस वजह से उसका घर आना जाना होता था। एक दिन आरोपी ने कॉल कर उसके बेटे को मारने की धमकी देकर मिलने बुलाया और मालवीय नगर स्थित जीटी में एक घंटे तक इधर-उधर घुमाने के बाद उसे होटल में ले गया।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

बेटे को मारने की धमकी मिलने के बाद वह डर गई थी। वह आरोपी उसे धमकाकर अपने साथ होटल में ले गया और रेप किया। इस दौरान उसने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और उनको वायरल करने की धमकी देकर फिर उसको होटल में मिलने के लिए बुलाया। इस बार उसने जगतपुरा ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी आरोपी उसको लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और उसकी अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देना बंद नहीं कर रहा था। इससे तंग आकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ आदर्श नगर थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज करवा दिया।