मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

अब आलाकमान करेगा गहलोत- मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का फैसला

प्रकाशित: Nov 11, 2021 13:52रिपोर्ट: Navtej TV
गहलोत- मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर जो चर्चा हो रही है अब उस पर फैसला दिल्ली आलाकमान लेगा और इस बात को स्वंय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है। हालाकि सीएम गहलोत ने मीडिया में चल रही खबरों पर भी सवाल उठाते कहा कि मुझे नहीं पता कब यह ​फेरबदल होगा लेकिन इनको कैसे पता चला जाता है। इस बैठक के बाद गहलोत ने यह तो साफ कर दिया की जल्द ही राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर फैसला होगा।

उन्होंने कहा कि मुझसे जो जानकारी मांगी थी वो मैंने सौप दी है। इसके बाद कहा कि अखबार वाले छापते है कि राहुल ने गांधी ने गहलोत को मिलने का समय नहीं दिया उनको डाट दिया ऐसी खबरों से मीडिया की लोकप्रियता ही कम होती है। इस बैठक में हमने देश के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने एक बार फिर केंन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का अपने फायदे के लिए दुरूपयोग कर रही है। अगर कोई मोदी सरकार के खिलाफ लिखता है या बोलता है तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो जाता है। कोरोना की मार झेलने के बाद आम जनता को अब पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों ने कमर तौड़ दी है। सीएम गहलोत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के लिए राज्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। राजस्थान में अभी भी देश में सबसे मंहगा पेट्रोल-डीजल मिल रहा है जिसके कारण आम जनता गहलोत सरकार से उम्मीद लगाये बैठी है।