मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

नहाती हुई लड़कियों के नग्न वीडियो बनाती थी उनकी सहेली, ऐसे हुआ हुआ खुलासा!

प्रकाशित: Sep 20, 2022 18:21रिपोर्ट: Navtej TV

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक मामले में एक के एक खुलासे हो रहे है, अब जांच में सामने आया है कि आरोपी सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा MBA की स्टूडेंट को उसका प्राइवेट वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे, ये वीडियो भी खुद आरोपी MBA छात्रा ने सनी मेहता के कहने पर उसे भेजा था, फिर उसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो गया और MBA छात्रा दूसरी लड़कियों के वीडियो बनाकर भेजने लगी, वहीं जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी छात्रा बाथरूम के दरवाजे के नीचे से वीडियो बनाती थी, बीते शनिवार को भी आरोपी MBA छात्रा इसी तरह एक दूसरी लड़की का वीडियो बना रही थी,

नहाती हुई लड़कियों के Video कैसे बनाती थी MBA छात्रा, कैसे हुआ खुलासा!

तब कुछ अन्य छात्राओं ने उसे वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया और इसकी शिकायत वार्डन को कर दी, वार्डन ने जब आरोपी छात्रा से पूछताछ की तो उसने खुद कबूल किया कि उसने कुछ वीडियो बनाकर भेजे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी वो वार्डन के सामने ये बात स्वीकार कर रही है। अब यूनिवर्सिटी की छात्राओं का आरोप है कि अब तक कई छात्राओं का वीडियो पॉर्न वेबसाइट और सोशल मीडिया पर वायरल किया जा चुके हैं। वहीं, पुलिस ने इससे इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि अब तक केवल आरोपी छात्रा का ही वीडियो संज्ञान में आया है।


वहीं पुलिस ने आरोपी MBA स्टूडेंट उसके बॉयफ्रेंड जिसे शिमला से गिरफ्तार किया गया और तीसरे आरोपी जिसे हिमाचल से ही गिरफ्तार किया गया है तीनों के मोबाइल फोन लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए है, पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके मोबाइल फोन पर मुंबई समेत अन्य महानगरों से लगातार फोन कॉल्स आ रही थीं। यह फोन कॉल्स क्यों आ रही थीं, इसका पता नहीं चला है लेकिन इससे पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। साथ ही जिन नंबरों से फोन आ रहे थे, उनकी भी जांच शुरू कर दी गई है।