मैक्सवेल-डु प्लेसिस की पारियां भी नहीं आई काम, चेन्नई ने बेंगलुरु को हराया
इंडियन प्रीमियर लीग के 24वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को रोमांचक मुकाबले में हराकर अपने विजय रथ को जारी रखा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर इस सीजन का दूसरा सबसे विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। चेन्नई ने 226 रन बनाए और इसके जवाब में बेंगलुरु 8 विकेट पर केवल 218 रन ही बना पाई तो 8 रन से मैच भी गंवा दिया।
चेन्नई ने 20 ओवर में 226 रन बनाए
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट केे नुकसान 226 रन बना दिए। ओपनर डेवोन कॉन्वे 83 रनों की शानदार पारी खेली तो शिवम दुबे 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अजिंक्य रहाणे ने 20 बॉल पर 37 रन बनाकर तेज शुरूआत दिलाई। इस मैच में मिली जीत के बाद चेन्नई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
बेंगलुरु 8 विकेट पर केवल 218 रन ही बना पाई
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरू की शुरूआत बहुत ही खराब रही है विराट कोहली पहले ही ओवर में चलते बने। लेकिन इसके बाद मैक्सवेल-डु प्लेसिस की पार्टनरशिप ने मैच को जीत की कगार तक पहुंचा दिया लेकिन वह जीत नहीं दिला पाए मैक्सवेल और डु प्लेसिस ने 60 गेंदों पर 121 रन की जबरदस्त पार्टनरशिप करके चेन्नई के टेंशन बढ़ा दी। मैक्सवेल 76 रन तो डु प्लेसिस 62 रन बनाए। इस हार के बाद बेंगलुरू अंक तालिका में 7वें स्थान पर कायम है।





